पाकिस्तान ने फिर किए अफगानिस्तान में हमले, तालिबान का जोरदार पलटवार, तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियां तबाह

Updated on 27-03-2026 12:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार अफगानिस्तान के अंदर हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। इसके पहले दोनों पक्षों ने ईद के त्योहार के मौके पर हमले रोकने की घोषणा की थी, जिसके बाद तनाव कम होने की उम्मीद बनी थी जो खत्म हो गई है। अफगानिस्तान ने उसके इलाके के अंदर हमले होने की पुष्टि की है। साथ ही दावा किया कि अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तीन सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया है।

बॉर्डर के पास पाकिस्तान ने दागे गोले

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में सूचना और संस्कृति विभाग के निदेश जियाउर रहमान स्पिनघर ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नराई और सरकानो जिलों में तोप के दर्जनों गोले दागे, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए।
उन्होंने दावा किया कि अफगान सीमा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तीन सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया है और एक शख्स को मार डाला है। वहीं, दूसरी तरफ से पाकिस्तानी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि अफगान सेना ने कई इलाकों में गोलीबारी शुरू की है।

ईद पर दोनों पक्षों ने रोके थे हमले

बीते सप्ताह पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने मुसलमानों के लिए सबसे खास त्योहार ईद के मौके पर एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोकने पर सहमति जताई थी। दोनों पक्षों ने युद्धविराम का फैसला सऊदी अऱब, कतर और तुर्की के अनुरोध पर लिय था। ऐसे में ताजा हमले एक बार फिर से भारत के पड़ोस में नया युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। युद्धविराम के पहले पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 400 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान ने कहा- हमले जारी रहेंगे

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग ने नए हमलों की पुष्टि की और बताया कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम 23-24 मार्च के बीच खत्म हो गया था। अंद्राबी ने आगे बताया कि पाकिस्तान के ऑपरेशन तक जारी रहेंगे जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते और जब तक अफगान तालिबान सरकार आतंकवादी ढांचों को समर्थन देना बंद नहीं कर देती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.