रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने गंवाए 4 विकेट:बाबर खाता भी नहीं खोल सके

Updated on 22-08-2024 02:06 PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवा दिए, हालांकि टीम ने 158 रन भी बना लिए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके। जबकि टीम से सऊद शकील और सैम अय्युब ने फिफ्टी लगा दी। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल गुरुवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

देर से शुरू हुआ खेल
भारतीय समयानुसार रावलपिंडी में टेस्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू होना था, टॉस 10 बजे होना था। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के कारण आउटफील्ड गीला था। जिसे सूखने में समय लग गया, जिस कारण पहले सेशन में कोई खेल नहीं हो सका।

दोपहर 2:30 बजे डाली गई पहली गेंद
खराब आउटफील्ड के कारण दूसरे सेशन में भी 2 घंटे तक खेल नहीं हो सका। 2 बजे टॉस हुआ, बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी। दोपहर 2:30 बजे खेल शुरू हो सका। दूसरे सेशन में टीम ने 21 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए।

आउटफील्ड और पिच पर नमी होने के कारण बांग्लादेश के पेसर्स को मदद मिली। जिसका फायदा उठाकर टीम ने 16 रन पर ही पाकिस्तान को 3 झटके दे दिए। अब्दुल्लाह शफीक 2 और कप्तान शान मसूद 6 ही रन बना सके। जबकि बाबर आजम तो खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने मसूद और बाबर को पवेलियन भेजा।

शकील और अय्युब ने लगाईं फिफ्टी
3 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दूसरे ही सेशन में ओपनर सैम अय्युब ने सऊद शकील के साथ पाकिस्तान को संभाला। अय्युब ने फिफ्टी लगाई और स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। वह 56 रन बनाकर आउट हुए, उनके विकेट के साथ उनकी शकील के साथ 98 रन की पार्टनरशिप भी टूट गई।

शकील ने फिर मोहम्मद रिजवान के साथ पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे किए और फिर फिफ्टी भी लगा दी। दिन का खेल खत्म होने तक शकील 57 और रिजवान 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। बांग्लादेश से हसन महमूद को भी 2 विकेट मिले। पाकिस्तान ने 41 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए।

शकील ने बनाया रिकॉर्ड
28 साल के सऊद शकील ने बांग्लादेश के खिलाफ फिफ्टी लगाने के साथ ही अपने 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। वह 20वीं पारी ही खेल रहे हैं, इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तानी प्लेयर्स में टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने सईद अहमद की बराबरी की, जिन्होंने 1959 में 20 पारियों में ही 1000 रन पूरे किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.