कंगाल होने के कगार पर पाकिस्तान और शहबाज शरीफ को कश्मीर की चिंता, जानें अब क्या कहा?

Updated on 08-02-2023 06:03 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कंगाल होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि कश्मीर मुद्दे को 20 साल तक लटकाए रखने की साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि कोई भी पाकिस्तानी इस बारे में सोच नहीं सकता। उनके इस दावे के बाद इमरान खान को भी कश्मीर मुद्दे पर शेखी बघारनी पड़ी है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और भारत की वैश्विक कूटनीति की सफलता ने पाकिस्तान को कोने में धकेल दिया है, खासकर प्रमुख इस्लामिक देशों में लेकिन शहबाज शरीफ कश्मीर मुद्दे को हवा देने में व्यस्त हैं।
शहबाज ने कश्मीर में जनमत संग्रह का किया समर्थन
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, कुछ समय पहले, कुछ लोगों ने (स्पीकर के) कक्ष में मेरे साथ साझा किया कि अगले 20 वर्षों तक कश्मीर में जनमत संग्रह को टालने की साजिश रची गई थी। कश्मीरियों के साथ इससे बड़ी कोई साजिश और क्रूरता नहीं हो सकती है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि कोई भी पाकिस्तानी राजनेता या सैनिक ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकता है।
    शहबाज ने आईएमएफ का का दुखड़ा रोया
    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शरीफ का खुलासा पर्दे के पीछे की कूटनीति के माध्यम से 20 वर्षों से कश्मीर मुद्दे के ठंडे बस्ते में होने के बारे में कुछ समय से चल रही अफवाहों की परोक्ष पुष्टि थी। उन्होंने इसमें कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा- हम बड़ी वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जब मैं यहां आपसे बात कर रहा हूं, इस्लामाबाद में आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल हर किताब और एक-एक पैसे की सब्सिडी की जांच कर रहा है। शरीफ ने कहा- हमें जीना है, लेकिन जीवित राष्ट्रों की तरह, न कि भीख के कटोरे के साथ। यह पिछले 75 वर्षों में होता रहा है, लेकिन कहीं न कहीं इसे रोकना होगा और यह तब रुकेगा जब पूरा देश गरीबी, भुखमरी और महंगाई को चुनौती देने के लिए एकजुट होगा और देश के आंतरिक संसाधनों को उत्पन्न करेगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
     01 August 2026
    मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
     01 August 2026
    मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
     01 August 2026
    मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
     31 July 2026
    ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
     31 July 2026
    तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
     31 July 2026
    इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
     31 July 2026
    काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
     31 July 2026
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
    Advt.