डिफॉल्ट होने से बच गया पाकिस्तान, आईएमएफ ने 3 अरब डॉलर के कर्ज को दी अंतिम मंजूरी

Updated on 13-07-2023 02:32 PM
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर के कर्ज को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह फैसला आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में आईएमएफ के शीर्ष नेतृत्व ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर के स्टैंड-बाय समझौते की समीक्षा की। पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच इस समझौते पर जून में कर्मचारी स्तर की सहमति बनी थी। पाकिस्तान को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही ऋण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में $1.1 बिलियन की पहली किश्त भी जारी करेगा। अगर आज आईएमएफ की बैठक में सहमति नहीं बनती तो पाकिस्तान का डिफॉल्ट होना तय माना जाता। पाकिस्तानी खजाने में विदेशी कर्ज की किश्त चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।

पाकिस्तान को मिलेगा 3 बिलियन डॉलर का कर्ज

पाकिस्तान जून में जारी पहले के प्रोग्राम से अनुपस्थित था। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि आईएमएफ पिछले प्रोग्राम से पाकिस्तान को कर्ज की किश्त जारी नहीं करने वाला है। यह प्रोग्राम 29 जून को खत्म हो रहा था। हालांकि, इसके एक दिन पहले ही पाकिस्तान और आईएमएफ में सहमति बन गई। इसके बाद आईएमएफ ने स्टैंड बॉय फैसिलिटी के जरिए पाकिस्तान को 3 बिलियन डॉलर का कर्ज देने का ऐलान कर दिया।

आज की बैठक में बोर्ड देगा आखिरी मंजूरीआईएमएफ से कर्मचारी-स्तरीय समझौता हो जाने के बाद बोर्ड की मंजूरी आम तौर पर दी जाती है। पाकिस्तान सरकार आईएमएफ से करीब 2.5 अरब डॉलर की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उसे कहीं ज्यादा 3 अरब डॉलर मिल गया। पाकिस्तान ने पहले 11 सूचीबद्ध कार्यक्रम समीक्षाओं में से आठ को मंजूरी दे दी थी, नौवीं समीक्षा पिछले साल नवंबर से लंबित थी। इससे पहले, पाकिस्तान ने आईएमएफ को एक आशय पत्र भी सौंपा था, जिसमें आश्वासन दिया गया था कि अगले नौ महीनों में कोई नई टैक्स माफी पेश नहीं की जाएगी।


पाकिस्तान ने आईएमएफ को लिखकर दिया है भरोसा

वित्त मंत्री इशाक डार और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर के हस्ताक्षर वाले पत्र में व्यापार बाधाओं को दूर करने और देश को ऋण प्रदान करने वाले अन्य वित्तीय संस्थानों और द्विपक्षीय दाताओं के प्रति प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने की गारंटी दी गई है। आईएमएफ की बैठक पाकिस्तान को सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिलने के एक दिन बाद हो रही है। बुधवार को डार ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का कर्ज दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.