6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से सहमा पाकिस्‍तान, चीन-तजाकिस्‍तान बॉर्डर बना सेंटर, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

Updated on 23-02-2023 07:02 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में गुरुवार को सुबह 6.5 तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। देश के मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इस भूकंप का केंद्र शिनजियांग-तजाकिस्‍तान बॉर्डर पर था और 80 किलोमीटर के दायरे में इसे महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं हैं। बलूचिस्‍तान के कुछ हिस्‍सों में भी इसे महसूस किया गया है। पाकिस्‍तान में करीब तीन हफ्ते पहले भी भूकंप आया था और वह भी करीब इतनी ही तीव्रता वाला था।
तजाकिस्‍तान में 7.2 की तीव्रता के झटके
चीन अर्थक्‍वेक नेटवर्क सेंटर (CENC) की तरफ से कहा गया है कि तजाकिस्‍तान गुरुवार को चीन के स्‍थानीय समयानुसार 7.2 तीव्रता वाले भूकंप से दहल गया है। तजाकिस्‍तान में जहां भूकंप आया है, व‍ह एकदम सूनसान इलाका है जिसकी आबादी काफी कम है। तुर्की और सीरिया बॉर्डर पर आए विनाशकारी भूकंप से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 29 जनवरी को पाकिस्‍तान में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र भी तजाकिस्‍तान था।
भूकंप के तेज झटके इस्‍लामाबाद, रावलपिंडी और देश के दूसरे हिस्‍सों में महसूस किए गए थे। लेकिन किसी के भी हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। पाकिस्‍तान में साल 2005 में अब तक का सबसे विनाशकारी भ‍ूकंप आया था। उस भूकंप में 74,000 से ज्‍यादा लोगों की जान गई थी।

19 जनवरी 2023 को भी पाकिस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस्‍लामाबाद और खैबर पख्‍तनूख्‍वां वाले इलाके 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप से हिल गए थे। इस भूकंप का केंद्र पेशावर, नौशेरा, मरदान, शबकादर, स्‍वात, कोहत, बन्‍नू और दूसरे हिस्‍सों में ये झटके महसूस किए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.