पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पहली बार 1 लाख के पार:PTI की रैली के फ्लॉप होने का फायदा मिला,

Updated on 28-11-2024 02:16 PM

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) ने पहली बार 1 लाख अंकों का आंकड़ा छुआ है। पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक PSX के शेयरों में गुरुवार को 900 से ज्यादा अंकों का इजाफा हुआ। बुधवार को PSX 99,269.25 अंक पर बंद हुआ था, आज यह 100,216 अंक पर पहुंच गया।

पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में उछाल जारी है। 26 नवंबर को PSX 94,180 पॉइंट तक चला गया था। लेकिन जैसे ही कल सुुबह इमरान खान के प्रदर्शन खत्म हुआ, शेयर बाजार में तेजी आ गई। बुधवार को इसमें सर्वाधिक तेजी देखी गई। पिछले 2 दिनों में करीब 6 हजार अंकों का अछाल आया है।

PSX के शेयर्स 16 महीने पहले 40 हजार पॉइंट्स के आसपास था। डेढ़ साल से भी कम समय में इसमें 150% अंकों का इजाफा हुआ है।

2034 तक पांच लाख के आंकड़े को छू सकता है PSX 

टॉपलाइन सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद सोहेल ने कहा कि 90 के दशक के अंत में PSX 1,000 अंकों के आस-पास हुआ करता था। पिछले 25 साल में इसमें 100 गुना का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों में पाकिस्तान का शेयर मार्केट करीब 5 लाख पॉइंट को छू सकता है।

सोहेल ने कहा कि IMF की मदद के साथ-साथ आर्थिक नीतियों में सुधार की वजह से निवेशकों में उत्साह है। मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में अपेक्षा से ज्यादा तेजी की वजह से शेयर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

इमरान खान की पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म, सेना ने खदेड़ा 

PSX के शेयर्स में तेजी की वजह इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रदर्शन का खत्म होना माना जा रहा है। PTI का विरोध प्रदर्शन बुधवार सुबह खत्म हो गया था। पार्टी ने कहा कि सरकार उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसक तरीके से दबाना चाहती थी। इसे रोकने के लिए उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया। इमरान खान समर्थक मंगलवार दोपहर को इस्लामाबाद में डी-चौक पर पहुंच गए थे। इस इलाके में संसद, PM, राष्ट्रपति का कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट हैं। हालांकि, पाकिस्तानी पुलिस और सेना ने रात 8 बजे के बाद प्रदर्शनकारियों को वापस खदेड़ दिया।

मंगलवार को पूरे दिन PTI समर्थकों का संघीय राजधानी में सुरक्षाकर्मियों से टकराव हुआ। झड़प के दौरान 60 से अधिक लोग घायल हो गए, क्योंकि दोनों तरफ से आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया गया। हिंसा से निपटने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा 245 लागू कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.