कश्मीर की चाह में ही दफन हो जाएगा पाकिस्तान! कंगाल देश के विदेश मंत्री बिलावल का बयान सुन लीजिए

Updated on 17-03-2023 07:40 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कश्‍मीर प्रेम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिलावल ने एक बार फिर से कश्‍मीर पर बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्‍लामिक को-ऑपरेशन (OIC) का मंच चुना है। बिलावल ने इस मंच से कहा है कि पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीरियों के आजादी के लिए होने वाले संघर्ष को राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा। बिलावल ने कुछ ही दिनों पहले यह बात स्‍वीकार की थी कि पाकिस्‍तान, कश्‍मीर मसले को यूनाइटेड नेशंस (UN) में मजबूती से उठाने में असफल रहा है। ओआईसी में बिलावल ने एक बार फिर से कश्‍मीर के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव का भी जिक्र किया है।
    पाकिस्‍तान और कश्‍मीर एक जैसे
    बिलावल भुट्टो ने ओआईसी के विदेश मंत्रियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस बार विदेश म‍ंत्रियों का सम्‍मेलन पश्चिमी अफ्रीका के मॉरीतानिया देश में आयोजित हुआ। बिलावल ने यहां पर कहा, ' कश्मीर और पाकिस्तान भूगोल, आस्था, संस्कृति से बंधे हुए थे। पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीरियों की तरफ से होने वाले आजादी के संघर्ष को राजनीतिक, राजनय‍िक और नैतिक समर्थन देता रहेगा।' बिलावल का कहना था कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तरफ से जम्‍मू कश्‍मीर पर एक प्रस्‍ताव लाया जा चुका है। इसके तहत यहां पर एक जनमत संग्रह का आधिकार लोगों का देना चाहिए।

    भारत ने की धोखाधड़ी
    उन्‍होंने कहा कि भारत इस प्रस्‍ताव को लागू करने में असफल रहा है। बिलावल की मानें तो भारत, कश्‍मीर पर धोखाधड़ी और सेना के दम पर कब्‍जा बरकरार रखे है। पांच अगस्‍त 2019 को भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर के विशेष दर्जे को खत्‍म कर दिया था। बिलावल की मानें तो यह साफ है कि भारत का औपनिवेशिक विस्तार का जो मंसूबा था वह असफल हो गया था।
    भारत के साथ शांति संभव नहीं
    बिलावल ने कहा कि भारत अपनी मंशा में कभी सफल नहीं हो पाएगा। वह कभी भी कश्‍मीरियों की आजादी की आवाज और उनके आत्‍म निर्णय को दबा नहीं सकता है। बिलावल ने ओआईसी के कॉन्‍टैक्‍ट ग्रुप से अपील की है कि जब संगठन दोबारा मिले तो उसे एक प्रभावशाली योजना बनानी होगी ताकि कश्‍मीर के मसले को आगे बढ़ाया जा सके। बिलावल यहीं नहीं रुके उनका कहना था कि बिना इस मसले के हल हुए पाकिस्‍तान और भारत के बीच शांति संभव नहीं है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
     23 September 2026
    इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
     23 September 2026
    वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
     23 September 2026
    संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
     23 September 2026
    मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
     22 September 2026
    नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
    Advt.