किर्गिस्तान से 540 छात्रों को वापस लाएगा पाकिस्तान:3 स्पेशल फ्लाइट्स भेजी जाएंगी

Updated on 20-05-2024 01:43 PM

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों के साथ मारपीट के बाद पाकिस्तान ने वहां से अपने स्टूडेंट्स को निकालना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि रविवार को 3 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए करीब 540 छात्रों को वापस लाया जाएगा।

लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डार ने कहा, "शनिवार को 130 स्टूडेंट किर्गिस्तान से लौट चुके हैं। सरकार एयरफोर्स के साथ भी संपर्क में है। किर्गिस्तान में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास के जरिए छात्रों को फ्लाइट की जानकारी दे दी गई है। हालांकि, अब तक करीब 50 छात्रों ने ही लौटने की इच्छा जताई है।"

दूसरी तरफ, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा से डरे भारतीय छात्रों ने भी देश लौटने की इच्छा जताई है। भारत के करीब 15 हजार छात्र पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान गए हुए हैं।

किर्गिस्तान बोला- यहां न आएं पाकिस्तान के मंत्री
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री इशाक डार को किर्गिस्तान जाने को कहा है। हालांकि, उनकी यात्रा का शेड्यूल फिलहाल तय नहीं हुआ है। डार के मुताबिक, किर्गिस्तान की सरकार ने उन्हें वहां न आकर उन पर भरोसा करने की अपील की है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार इस वक्त किर्गिस्तान में मौजूद सभी छात्रों और उनके परिवार के संपर्क में है। इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल ID भी जारी की है।

मिस्र के छात्रों से लड़ाई के बाद निशाने पर विदेशी स्टूडेंट्स
दरअसल, किर्गिस्तान में 17 मई को भारतीय-पाकिस्तानी छात्रों से मारपीट की गई थी। स्थानीय छात्र उन हॉस्टल्स में घुस गए थे, जहां भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी छात्र रह रहे थे। इस दौरान 5 पाकिस्तानी स्टूडेंट्स घायल हुए थे।

मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक बिश्केक में 13 मई को मिस्र और किर्गिज छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद स्थानीय किर्गिज छात्रों ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेशी छात्रों को निशाने पर ले लिया। दरअसल, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में छात्र किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं।

किर्गिस्तान में पाकिस्तान के 17 हजार स्टूडें​​​​​​ट्स
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बिश्केक में 11 हजार पाकिस्तानी छात्र पढ़ने गए हैं, जबकि करीब 6 हजार छात्र किर्गिस्तान के दूसरे शहरों में है। ये सभी अलग-अलग संस्थाओं से पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि हाल ही में हुई हिंसा में कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स को निशाना बनाया गया। इससे साबित होता है कि हिंसा का पाकिस्तानी छात्रों से लेनादेना नहीं है।

इससे पहले शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने भी छात्रों से हॉस्टल से बाहर निकलने को मना किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा था कि वे पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूतावास ने 24×7 इमरजेंसी नंबर 0555710041 जारी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.