पाकिस्तान विमेंस टीम पहली बार न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज जीती दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 10 रन से हराया

Updated on 05-12-2023 02:34 PM

पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार, 5 नवंबर को न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम को 10 रन से हरा दिया। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसी के साथ पाक टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज में इस बढ़त के साथ टीम ने एक उपलब्धि हासिल कर ली। पाक पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती।

वहीं यह एशिया और आयरलैंड के बाहर पाकिस्तान की पहली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीत है। टीम को पांच साल बाद घर से बाहर टी-20 सीरीज जितने में कामयाबी मिली है। टीम ने इससे पहले 2018 में आखिरी बार घर के बाहर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती थी।

पहले बैटिंग करते हुए पाक टीम ने 137 रन बनाए
दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड सात विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की इस जीत में आलिया रियाज और फातिमा सना ने अहम भूमिका निभाई।

टीम के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। उनके अलावा आलिया ने 22 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम की तरफ से फ्रान जोनास और मॉली पेनफोल्ड ने 2-2 विकेट लिए।

फातिमा सना ने 3 विकेट लिए
पाकिस्तान से मिले 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन समेत 4 विकेट गंवाए। हन्ना रोवे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। जॉर्जिया प्लिमर ने 28 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पाकिस्तानी के लिए फातिमा सना ने 3 विकेट लिए, तो वहीं सादिया इकबाल ने दो विकेट लिए। निदा डार को एक विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.