पाकिस्तान का काबुल के अस्पताल पर भीषण हवाई हमला, 400 लोगों की मौत, अफगान तालिबान भड़का

Updated on 17-03-2026 01:08 PM
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि काबुल में नशा करने वालों का इलाज कर रहे अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। इसमें अब तक 400 मौतों की पुष्टि हुई है। अस्तपाल के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।

हमदुल्ला फितरत ने बताया है कि कि सोमवार रात हुए इस हमले में अस्पताल की इमारत का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि अब तक मरने वालों की संख्या 400 है, जबकि 250 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान का अस्पताल पर हमले से इनकार

पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया है कि किसी अस्पताल को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार को किए गए हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को नुकसान नहीं पहुचा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके निशाने पर सिर्फ आतंकी गुट हैं।सोमवार को दोनों पक्षों के बीच सीमा पर भीषण गोलीबारी के बाद यह हवाई हमला किया गया है। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज अफगानिस्तान ने कहा है कि यह उनके देश की सीमा का उल्लंघन है। इसका जवाब दिया जाएगा। दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रही घातक लड़ाई अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

तालिबान ने जताई कड़ी नाराजगी

तालिबान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा है कि नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया है। हमले के कई घंटों बाद तक दमकलकर्मी इमारत के मलबे के बीच लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अस्पताल में मरीजों पर हमला बर्बरता है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा है कि इन हमलों में सटीक रूप से सैन्य ठिकानों और आतंकवादी सहायता ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसमें अफगान तालिबान के तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद के भंडार शामिल थे। साथ ही काबुल और नंगरहार में मौजूद अफगानिस्तान-स्थित पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि कार्रवाई को बहुत सावधानी से अंजाम दिया गया ताकि कोई भी अतिरिक्त नुकसान ना हो। बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान का अस्पताल पर हमले का दावा झूठा और गुमराह करने वाला था। इसका मकसद लोगों की भावनाओं को भड़काना और सच्चाई से पर्दा हटाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.