पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बनाया रिकॉर्डों का एफिल टावर, 146 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा

Updated on 27-07-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पास समय-समय पर एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आते रहे हैं। मौजूदा दौर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का है तो लिस्ट में एक और खिलाड़ी शामिल होने जा रहा है। उस खिलाड़ी का नाम है सऊद शकील। शकील ने कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए पहली पारी में 57 रनों की पारी खेली। इस पारी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।

अब्दुल्ला शफीक के 201 रनों पर आउट होने के बाद सलमान आगा शतक जड़ा। दूसरी ओर, सऊद शकील ने 57 रनों की पारी खेली और 146 सालों के टेस्ट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। 27 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक सभी 7 मैचों में अपना छठा टेस्ट अर्धशतक बनाया। इसके अलावा उन्होंने एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है। इस तरह अपने सभी 7 मैचों में 50 से अधिक (किसी न किसी एक पारी में फिफ्टी प्लस स्कोर) का स्कोर किया है।
सऊद शकील ने किस मैच में कितने रन बनाए
  • पहला टेस्ट: 76
  • दूसरा टेस्ट: 63 और 94
  • तीसरा टेस्ट: 53
  • चौथा टेस्ट: 55*
  • 5वां टेस्ट: 125*
  • छठा टेस्ट: 208*
  • 7वां टेस्ट: 57

टूटा महान सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड
इसके साथ ही शकील ने महान सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने पहले छह मैचों में से प्रत्येक में पचास या अधिक रन बनाए थे। मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के पहले दोहरे शतक और आगा सलमान के नाबाद 132 रनों ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को बॉक्स सीट पर पहुंचा दिया। उसने 5 विकेट के नुकसान पर 576 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की।

उल्लेखनीय है कि सऊद शकील, भारतीय महान बल्लेबाज विराट कोहली के फैन हैं। उन्होंने 2019 में एक ट्वीट करते हुए कहा था कि वह विराट कोहली को फॉलो करते हैं। कोहली जिस तरह से रन बनाते हैं यह उन्हें पसंद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.