SCO की मीटिंग के लिए भारत नहीं आएंगे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे ख्वाजा आसिफ

Updated on 26-04-2023 06:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ वर्चुअली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे, वह व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, जबकि चीन और रूस के रक्षा मंत्री इस सप्ताह दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। एससीओ के रक्षा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक 27 अप्रैल को भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू होगी। भारत ने बैठक के लिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के साथ-साथ अन्य एससीओ सदस्यों को आमंत्रित किया था।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आसिफ वीडियो लिंक के जरिए बैठक में शामिल होंगे। भारत वर्तमान में एससीओ का अध्यक्ष है और इस वर्ष कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है जो जुलाई में शिखर सम्मेलन के साथ समाप्त होंगे। एससीओ में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई राज्य शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को 2017 में क्षेत्रीय समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

बिलावल भुट्टो आ सकते हैं भारत

तनाव के बावजूद, दोनों पक्षों ने सदस्य देशों की ओर से संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास सहित एससीओ कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को मई में गोवा में होने वाली एससीओ काउंसिल ऑफ फॉरेन मिनिस्टर्स की बैठक में भेजने के फैसले को हैरानी के तौर पर देखा गया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि या तो पाकिस्तान अपनी भागीदारी को कम करेगा या मंत्री वर्चुअल रूप से सम्मेलन में भाग लेंगे।

शहबाज SCO समिट में हो सकते हैं शामिल

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बिलावल भुट्टो की यात्रा बिना किसी बड़ी बाधा के होती है, तो इस बात की संभावना है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शिखर बैठक के लिए जुलाई में दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि कोई पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यात्रा को पर्दे के पीछे के कुछ प्रयासों के परिणामस्वरूप देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के कॉमन फ्रेंड चाहते है कि बिलावल भुट्टो रिश्तों को सुधारने के प्रयास के तहत भारत की यात्रा करें। गहन घरेलू बहस के बाद, यह निर्णय लिया गया कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह बैठक 4 और 5 मई को गोवा में होनी है। 2011 के बाद से पाकिस्तान के विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। बैठक से इतर उनके और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच शिष्टाचार मुलाकात की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.