पाकिस्तानी डॉन का दावा-सिद्दीकी को मारने वाला मैंने भगाया:गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर ऐसा किया, वह जान भी मांगेगा तो दूंगा

Updated on 25-02-2025 11:47 AM

मुंबई में NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्‌टी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहा है कि "मैंने ही हत्या के मुख्य आरोपी जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल की विदेश भगाने में मदद की। ऐसा गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर किया गया। आगे भी करूंगा।"

डॉन शहजाद भट्‌टी ने ये भी कहा कि "लॉरेंस मेरा छोटा भाई है। वह जान भी मांगेगा तो दे दूंगा। लॉरेंस जैसे भाई के लिए मैं हमेशा खड़ा हूं।" ये वीडियो 2 मिनट 25 सेकेंड का है।

शहजाद भट्‌टी पाकिस्तान में बैठे माफिया डॉन फारुख खोखर का राइट हैंड है। बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुख्य आरोपी जीशान खुद भी वीडियो जारी कर पाकिस्तानी डॉन से अपने संबंध कबूल कर चुका है।

1. पासपोर्ट होता तो मुझे पाकिस्तान की सरकार ले जाती शहजाद भट्टी ने कहा- मेरा ये संदेश भारतीयों के लिए है। पहली बात तो मैं यह क्लियर करना चाहता हूं कि मेरे पास पाकिस्तानी पासपोर्ट नहीं है। अगर मेरे पास होता और जितने मुझ पर इल्जाम हैं, उन्हें देखते हुए पाकिस्तान की सरकार मुझे कब की वापस ले जाती।

2. मुझे नहीं पता उसने क्या किया, बस वो मेरा दोस्त है दूसरी बात यह है कि हां मैंने जीशान की मदद की है। मुझे नहीं पता उसने क्या किया और क्या नहीं किया। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वो मेरा दोस्त है। मुझे उसकी मदद करनी थी और मैंने की। उसने मुझसे कहा कि भट्टी भाई मेरी मदद कर दो, तो मैंने कर दी। अब किसी को मेरा जो करना हो, वो कर ले। मैंने उसकी मदद की है और मैं खुलकर कहता हूं।

3. लॉरेंस के पास हथियार सिर्फ पाकिस्तान से नहीं आते भट्टी ने कहा कि भारत में कहा जाता है कि लॉरेंस के पास पाकिस्तान से हथियार आते हैं, तो मैं बताना चाहूंगा कि सिर्फ पाकिस्तान से ही हथियार नहीं आते। देखो इस वक्त मैं किसी विदेशी धरती पर हूं और मेरे पास हथियार हैं। हथियार किसी एक जगह से नहीं आते। हर जगह पर पाकिस्तान को नहीं लाना चाहिए।

4. भाई ही नहीं मेरा दोस्त भी है लॉरेंस बाकी बात रही लॉरेंस की तो मैं खुलेआम कहता हूं कि लॉरेंस मेरा भाई ही नहीं मेरा दोस्त भी है। लॉरेंस भाई मुश्किल टाइम में जब भी आवाज देगा, मैं हाजिर हो जाऊंगा। मैं खबरों और अन्य किसी दबाव में लॉरेंस के साथ दोस्ती नहीं तोड़ सकता।

5. मुझे मारने से पहले मेरे 300 से 400 भाइयों को मारना होगा मेरी गर्दन भी कट जाएगी तो भी मैं लॉरेंस के साथ दोस्ती नहीं तोड़ूंगा। जिसने मेरा जो करना है वो करके देख ले। अगर मुझे मारना है तो पहले विदेश में बैठे मेरे 300 से 400 भाइयों को मारना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक भी बच गया तो मुझे मारने वालों में से एक भी नहीं बचेगा।

वीडियो में जीशान ने भारत छोड़ने का किया था दावा कुछ दिन पहले जीशान अख्तर का वीडियो सामने आया था। इसमें उसने दावा किया था कि मैं जीशान बोल रहा हूं। भारत में मुझ पर बाबा सिद्दीकी की हत्या किए जाने के आरोप सहित कई केस चल रहे हैं। इन सारे केसों में मेरा साथ दिया है शहजाद भट्टी भाई ने।

उसने कहा कि शहजाद भट्टी ने मुझे भारत से निकाला और मुझे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इस वक्त मैं एशिया से बहुत दूर हूं। कोई भी व्यक्ति अगर हमारे भाइयों को कुछ कहेगा या फिर उन्हें तंग करेगा तो वह अपना विचार कर ले। मैं अपने दुश्मनों को चेतावनी देता हूं कि जितने मर्जी सुरक्षाकर्मी रख लो सिक्योरिटी काम नहीं आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.