बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया पाकिस्‍तानी झंडा, यह औकात है हमारी स्‍वतंत्रता दिवस पर भारी बेइज्‍जती

Updated on 14-08-2023 04:50 PM
दुबई: दुबई में है बुर्ज खलीफा जिसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा हासिल है। यहां पर 2716.5 फीट की ऊंचाई से पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती हुई है। 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपनी आजादी का जश्‍न मना रहा है। इस जश्‍न के मौके पर बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्‍तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोग पाकिस्‍तान के नाम पर तरह-तरह के जोक मार रहे हैं। दिलचस्‍प बात है कि सैंकड़ों पाकिस्‍तानियों की मौजूदगी में यह हुआ है और इस बात से वो काफी नाराज थे।

निराश हुए पाकिस्‍तानी
दुबई से इस घटना का जो वीडियो ट्विटर पर आया है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि वहां रहने वाले सैकड़ों पाकिस्तानी इमारत के आसपास इकट्ठा हैं। ये सभी लोग मुल्‍क की आजादी का जश्‍न मनाने के लिए आधी रात को ही बुर्ज खलीफा पहुंच गए थे। ये सभी पाकिस्तान का झंडा नहीं लगाए जाने से काफी निराश और गुस्से में थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को भी सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास अपने देश का झंडा लगने का इंतजार कर रहे हैं। वो इस उम्‍मीद में नजर आ रहे हैं कि कि यह बिल्डिंग उनके राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगी।

'यही है औकात हमारी'
इस पूरी घटना को एक महिला ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है। इस महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'समय अभी 12 बजकर एक मिनट हो गया है मगर दुबई वालों ने कहा है कि पाकिस्तान के झंडे की फोटो बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाई जाएगी। यह है हमारी औकात। पाकिस्‍तान की अवाम नारेबाजी कर रही है मगर पाकिस्‍तानी झंडे को बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाया गया।' महिला आखिरी में कहती है कि पाकिस्‍तानियों के साथ प्रैंक हो गया है। जिस तरह का व्‍यवहार उनके देश की सरकार कर रही, वो इसी सलूक के लायक हैं।

पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे
हर कोई यह देखकर हैरान रह गया कि रात 12 बजे के एक मिनट बाद भी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कुछ नहीं किया गया। इसके बाद निराश जनता ने अपने देश और मातृभूमि के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घटना की वजह से पाकिस्तानी खासे निराश हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.