जम्मू-कश्मीर के सांबा में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, हथियार-मादक पदार्थों की तस्करी में हुए थे 3 गिरफ्तार
Updated on
01-06-2023 06:29 PM
श्रीनगर: जम्मू से जुड़े सांबा जिले में सुरक्षाबलों ने सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मारा गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात सीमा पर तैनात जवान हलचल देखते ही सतर्क हो गए। इसके बाद घुसपैठिए को देखते ही सुरक्षाबलों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन अनसुना और विरोध करने पर जवानों ने उसे मार गिराया। सुरक्षाबलों के मुताबिक घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई।
जवानों के रोकने पर नहीं रुका घुसपैठिया
सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा, 'आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सीमा पर बाड़ की ओर बढ़ता रहा, इसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ी, जिससे कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया है।
बीते दो दिनों में दूसरी घटना
जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पर लगी बाड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…