पाकिस्‍तानी पासपोर्ट दुनिया का तीसरा सबसे खराब, कंगाली के बीच शर्म का एक और पल, जानें भारत का हाल

Updated on 19-07-2023 01:24 PM
इस्‍लामाबाद: दुनियाभर में कोरोना वायरस प्रतिबंध और महामारी का डर खत्‍म होने के साथ ही साथ हवाई यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सभी देशों ने अपने बॉर्डर भी खोल दिए हैं। इन सबके बीच ही लंदन स्थित हेनले एंड पार्टनर्स की तरफ से 190 से ज्‍यादा देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई है। इस लिस्‍ट में भारत की रैंकिंग में पांच अंकों का सुधार हुआ है। जबकि पाकिस्‍तान उससे काफी नीचे है। भारत के पासपोर्ट के साथ नागरिक 57 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट रैकिंग को आधिकारिक और वास्‍तविक माना जाता है। पिछले 18 सालों से यह रैकिंग जारी करने का काम कर रही है।

पाकिस्‍तान से बेहतर बांग्‍लादेश और नेपाल
आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्‍तान को पिछले साल इसी इंडेक्‍स में चौथा सबसे खराब पासपोर्ट करार दिया गया था। इस बार वह इंडेक्‍स में 100 नंबर पर है और उसकी रैंकिंग नीचे से तीसरी है। पाकिस्‍तान से बेहतर स्थिति बांग्‍लादेश और नेपाल की है। जहां बांग्‍लादेश को 96 रैंकिंग मिली है तो नेपाल को 98वां स्‍थाना मिला है। पाकिस्‍तान से नीचे सीरिया इराक और अफगानिस्‍तान ही हैं।
पिछली बार भारत भारत जहां रैकिंग में 85वें स्थान पर था तो इस बार वह 192 देशों में 80 नंबर पर आ गया है। भारतीय नागरिकों को इंडोनेशिया, थाइलैंड और रवांडा जैसे देशों समेत 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। जबकि 177 देशों जिनमें चीन, जापान, रूस, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के देश शामिल हैं, उनके लिए वीजा लेना पड़ेगा।

जापान तीसरे पर तो सिंगापुर नंबर वन

लंदन स्थित इमीग्रेशन एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की रैंकिंग के अनुसार, पांच साल तक टॉप पर रहने के बाद, जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उसके पासपोर्ट द्वारा बिना वीजा के पहुंच सकने वाले देशों की संख्या में गिरावट आई। जबकि सिंगापुर सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। अमेरिका जो करीब एक दशक पहले रैंकिंग में टॉप पर था, अब दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है।

यूरोप की वापसी
ब्रेग्जिट की वजह से मंदी के बाद यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आखिरी बार वह साल 2017 में इस रैंकिंग पर था।यूरोप फिर से वापसी कर रहा है। जर्मनी, इटली और स्पेन 190 जगहों पर वीजा फ्री एंट्री के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि जापान और दक्षिण कोरिया के अलावा ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्‍जमबर्ग और स्वीडन को तीसरी रैंकिंग मिली है। इन सातों देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.