पाकिस्‍तानी पीएम की टीटीपी को धमकी- कोई बातचीत नहीं होगी, चुपचाप सरेंडर कर दो

Updated on 12-12-2023 01:15 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवरुल हक काकर ने एक सख्त बयान में कहा है कि आतंकवादी समूहों के सामने एक ही विकल्प है कि वो बिना शर्त सरेंडर कर दें। हक ने कहा कि सरकार किसी भी आतंकी ग्रुप के साथ कोई बातचीत या समझौता नहीं करेगी, ऐसे में वो सरेंडर का रास्ता चुनें। पाक पीएम की ओर से ये तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए चेतावनी मानी जा रही है। पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से लगते हुए इलाकों में टीटीपी की गतिविधियां बीते कुछ समय में बढ़ गई हैं। खैबर पख्तूनवा और ब्लूचिस्तान में टीटीपी ने लगातार हमले किए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार और सेना भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

आंतरिक मंत्रालय में शहीदों के परिवारों के साथ बातचीत के दौरान सोमवार को कहा, स्टेट उन आतंकवादियों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाएगा, जिन्होंने हिंसा की और निर्दोष नागरिकों की हत्या की। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हक ने कहा कि स्टेट को ही खास हालात में अपने सुरक्षा बलों के माध्यम से सशस्त्र शक्ति का उपयोग करने का अधिकार है। किसी दूसरे को हथियार उठाने की छूट नहीं हो सकती है। ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटना ही विकल्प है।

टीटीपी ने बीते साल रद्द कर दिया था संघर्षविराम

पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सरकार और सेना के रुख पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। राज्य के सभी अंगों को इस बात की स्पष्टता है कि आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से डटे रहना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उन लोगों की भरपाई नहीं कर सकते जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। अगर कोई आतंकवाद की निंदा करना चाहता है, तो उन शहीदों के परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने आतंकवाद की सबसे बड़ी कीमत चुकाई।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक साल पहले अपना संघर्ष विराम रद्द करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद टीटीपी ने लगातार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। आम लोगों को भी टीटीपी के हमलों का सामना करना पड़ा है। बीते एक साल में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में काफी वृद्धि देखी गई है। इसे देखते हुए कई संगठन और राजनेता अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों के दौरान सुरक्षा स्थिति के बारे में भी चिंता जताई है। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना और सरकार टीटीपी को लेकर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.