गुजरात के भरूच से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार:एयरफोर्स की मिसाइल और ड्रोन से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान को दे रहा था

Updated on 11-05-2024 12:27 PM

गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों के इस्तेमाल की जाने वाले मिसाइल और ड्रोन तकनीक के बारे में अहम जानकारियां देने का आरोप है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

हनीट्रैप का शिकार हुआ था
जांच में पता चला है कि प्रवीण मिश्रा को पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप किया था। सीआईडी क्राइम ब्रांच पिछले एक महीने से इस मामले की जांच कर रही थी। प्रवीण इस्लामाबाद और कराची स्थित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना के आकाओं तक सूचनाएं पहुंचा रहा था। जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए भेजता था।

प्रवीण अंकलेश्वर जीआईडीसी की एक फैक्ट्री में काम करता था और एयरफोर्स से जानकारियां और तस्वीरें जुटाकर पाकिस्तान पहुंचाता था। इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी अहम और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को देने के मामले पर कई दिनों से सीआईडी नजर बनाए हुए थी।

जामनगर से भी गिरफ्तार हुआ था शख्स
पिछले सप्ताह भी गुजरात एटीएस ने जामनगर से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इस पर भी मिलिट्री इंटेलिजेंस पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप था। गिरफ्तार मोहम्मद सकलेन ने गुजरात से सिम खरीदकर उस नंबर पर वॉट्स एप एक्टिवेट किया था, जो पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था।

इस नंबर से भारतीय सेना के जवानों के व्हाट्स एप पर वायरस का लिंक भेज उसे हैक कर लेता था और फिर फोन से सारा डाटा निकाल लेता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.