लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ 'पाकिस्तानी' जासूस! UP ATS की बड़ी कार्रवाई

Updated on 28-07-2023 01:53 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गोंडा के दीनपुरवा रामापुर के रहने वाले अरशद को हिरासत में लिया गया है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर संदिग्ध जासूस को हिरासत में लियार गया। अशरद फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा था। उसके बारे में एटीएस को पहले से भनक लगी। अरशद उर्फ मुकीम को लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाला अरशद खुद लखनऊ आया था। वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि एटीएस की टीम ने उसे महाराष्ट्र के पुणे से हिरासत में लिया। हालांकि, एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के दीनपुरवा रामापुर गांव के रहने वाले अरशद को लेकर कई प्रकार की चर्चा चल रही है। गांव में दावा किया जा रहा है कि वह खुद सरेंडर करने आया था। अरशद पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस से पूछताछ के दौरान अरशद का नाम सामने आया है। अरशद भी उसी के गांव का रहने वाला है। वह पुणे में नौकरी करता है। अरशद भी उसके संपर्क में था। जरूरी सूचनाएं वह रईस तक पहुंचाता था। अरशद से पूछताछ में यूपी एटीएस जासूसी के जाल के बारे में पूरी जानकारी ले सकता है।

रईस से चल रही है पूछताछ

आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। उसे कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। यूपी एटीएस गुरुवार को रईस को उसके गांव दीनपुरवा रामापुर लेकर गई। वहां उसके माता-पिता और परिवार के लोगों के सामने पूछताछ की गई। करीब सवा घंटे तक एटीएस टीम गांव में रही। इस दौरान एटीएस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगने का दावा किया जा रहा है। पूछताछ के बाद एटीएस टीम रईस के कपड़े और कागजात लेकर लखनऊ चली गई।

यूपी एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है। रईस से पहले देशविरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। जम्मू कश्मीर के रिजवान खान और गोंडा के सद्दाम शेख की गिरफ्तारी के बाद से लगातार कार्रवाई ही जा रही है। सद्दाम कर्नाटक के ढाबसपेट में ड्राइवर का काम करता था। गोंडा के पठानपुरवा निवासी पर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी का आरोप लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.