ग्रीस में यहूदी रेस्तरां उड़ाना चाहते थे पाकिस्तानी आतंकी, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद को मिली बड़ी कामयाबी

Updated on 29-03-2023 06:54 PM
तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार देर रात कहा कि उनके देश की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने एथेंस में एक यहूदी स्थल पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में ग्रीस की मदद की है। इससे पहले ग्रीस के अधिकारियों ने कहा कि दो लोगों, जो पाकिस्तान मूल के बताए जा रहे हैं, को कथित रूप से एक यहूदी रेस्तरां पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हमले में बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा सकती थी। संदिग्धों पर मंगलवार को आतंकवाद के अपराधों का आरोप लगाया गया। एक तीसरे फरार शख्स, जिसे ग्रीस के बाहर का माना जा रहा है, पर भी यही आरोप लगाए गए हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार हमलावरों के तार ईरान से जुड़े थे। बयान में कहा गया, 'ग्रीस में संदिग्धों की जांच शुरू करने के बाद मोसाद ने उनके इंफ्रास्ट्रक्चर, काम करने के तरीकों और ईरान के साथ संबंध को उजागर करने में खुफिया सहायता मुहैया कराई।' ग्रीस ने फिलहाल जांच में मदद करने वाली विदेशी खुफिया एजेंसी की पहचान उजागर नहीं की है। उसका कहना है कि वे इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि संदिग्ध ग्रीस में अन्य हमलों की भी योजना बना रहे हैं।

तुर्की से ग्रीस में हुए थे दाखिल

पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, 'उनका इरादा न सिर्फ बेगुनाह नागरिकों की जान लेना था, बल्कि देश में सुरक्षा की भावना को कमजोर करना, सार्वजनिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाना और (ग्रीस के) अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरे में डालना था।' न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से बात करने वाले दो ग्रीक अधिकारियों के अनुसार, दोनों संदिग्ध तुर्की से अवैध रूप से ग्रीस में दाखिल हुए थे और कम से कम चार महीनों से देश में रह रहे थे।

विदेशी नेटवर्क का हिस्सा हैं आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने एथेंस के साथ-साथ दक्षिणी ग्रीस और जकीन्थोस के पश्चिमी द्वीप पर कई साइट की तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को एक विदेशी नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है और शुक्रवार को एक सरकारी वकील उनसे पूछताछ करेगा। ग्रीस के पब्लिक ऑर्डर मिनिस्टर तकिस थियोडोरिकाकोस ने कहा, 'यह ऑपरेशन दिखाता है कि देश के सुरक्षा अधिकारी सभी यूनानियों और देश में आने वाले सभी विजिटर्स के लिए उच्च स्तर की तैयारी रखते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.