5 राज्यों से होकर नार्थ-ईस्ट पहुंचाए जा रहे पाकिस्तानी हथियार:डार्कनेट पर डील, बिटकॉइन से पेमेंट

Updated on 26-12-2024 01:13 PM

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अशांति का माहौल पैदा करने के लिए अब भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों में साम्प्रदायिक माहौल को हवा देने में लगी है। इसके लिए पाकिस्तान से तस्करी के जरिए अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप जम्मू-कश्मीर व पंजाब के जरिये उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहुंचाई जा रही है।

इसके लिए बिहार राज्य का इस्तेमाल एक ट्रांजिट रूट व तस्करों के लिए हथियारों का भंडारण करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में हाल ही में खुफिया जांच एजेंसियों को कुछ इनपुट मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार खुफिया जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के कुछ बड़े हथियार तस्कर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में तस्करी के माध्यम से भारी मात्रा में हथियार पहुंचा रहे हैं।

इन हथियारों को यहां से हरियाणा, फिर यूपी होते हुए बिहार में गुप्त ठिकानों पर ले जाया जाता है। डिमांड के अनुसार इन हथियारों की सप्लाई नगालैंड, मणिपुर व उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों में की जा रही है।

डार्कनेट पर डील, बिटकॉइन के जरिए हो रहा है पेमेंट

सूत्र बताते हैं कि एनआईए ने 5 राज्यों में मौजूद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर हथियार व नकदी भी बरामद की थी। खुफिया जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के कुछ हथियार तस्करों व भारत के कुछ हथियार तस्करों के बीच डार्क-वेब पर हुई एक बातचीत को इंटरसेप्ट किया था। जिससे पता चला है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में माहौल खराब करने के लिए भारी मात्रा में अवैध हथियार खरीदे जा रहे हैं।

इन हथियारों की पेमेंट बिटकॉइन के जरिये की गई है। जांच एजेंसियां उन खातों की जांच में जुटी है, जिनके जरिए बिटकाइन खरीदे गए थे।

मणिपुर में हुई हिंसा में अवैध हथियारों की बड़ी भूमिका

एनआईए ने कश्मीर में एक जगह पर, पंजाब व हरियाणा में एक जगह पर और बिहार में 12 जगहों पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा और 13 लाख रुपए बरामद किए थे। इस छापेमारी के दौरान एनआईए को हथियार तस्करी के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति की डायरी भी मिली थी। डायरी में देशभर के हथियार तस्करों के बारे में अहम जानकारियां जांच एजेंसी को मिली है।

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा को बढ़ाने में बिहार से तस्करी के माध्यम से भेजे गए हथियारों का बड़ा योगदान रहा है। एनआईए गिरोह के लोगों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

ट्रांजिट के लिए बिहार का इस्तेमाल कर रहे तस्कर

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार पाकिस्तान से तस्करी के जरिए आने वाले हथियारों को कश्मीर से पंजाब-हरियाणा से गुजार कर यूपी के आजमगढ़ में व बिहार के 12 जिलों में अलग-अलग जगहों पर जमा किया जाता है। वहां से इन्हें आगे बेचा जाता है। बिहार को अवैध हथियारों की तस्करी के लिए हाल्ट कम ट्रांजिट रूट के रूप में तस्कर इस्तेमाल कर रहे हैं।

कुछ महीनों पहले नगालैंड से बरामद एके-47 भी बिहार से ही बेची गई थी। जब एनआईए ने जांच की तो बिहार में 12 ऐसे संदिग्धों का पता चला जो अवैध हथियारों की तस्करी का काम बिहार से उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए चला रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों में तस्करी के माध्यम से अवैध हथियारों को भेजे जाने का घटनाक्रम बढ़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.