ब्रिटेन में बसे पाकिस्‍तानियों ने गृहमंत्री सुएला से की माफी की मांग, पीएम सुनक को लिखी शिकायती चिट्ठी

Updated on 12-04-2023 08:21 PM
लंदन: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन की पाकिस्तानी पुरुषों पर नस्लवादी, अस्वीकार्य और भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ यहां रह रहे अनेक पाकिस्तानियों ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पत्र लिखकर शिकायत की है। समाचार पत्र डॉन की खबर के अनुसार, डॉक्‍टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, उद्यमी, कई कंपनियों के सीईओ तथा संस्थापकों ने विभिन्न एसोसिएशन तथा अनेक लोगों द्वारा हस्ताक्षरित कई पत्र सुनक को भेजे हैं जिनमें सुएला ब्रेवरमैन से माफी की मांग की है। ब्रेवरमैन पिछले सप्ताह ब्रिटिश-पाकिस्तानी पुरुषों के सांस्कृतिक मूल्य ब्रितानी सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत होने की बात कहकर आलोचनाओं का शिकार हो गईं।
क्‍या था सुएला का बयान
स्काई न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष महिलाओं को नीच और नाजायज के तौर पर देखते हैं, और हमारे व्यवहार के प्रति पुराना तथा जघन्य दृष्टिकोण रखते हैं। कार्यक्रम के होस्ट ने होम मिनिस्टर की इस टिप्पणी को रेखांकित किया कि कमजोर अंग्रेज लड़कियां ब्रिटिश पाकिस्तानियों के ग्रूमिंग गैंग का निशाना बन रही हैं और लोग राजनीतिक कारणों से इसकी अनदेखी कर रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी का सोशल मीडिया पर जोरदार विरोध हुआ।
पाकिस्‍तानियों के साथ भेदभाव
पाकिस्तानी और गैर-पाकिस्तानी मूल के लोगों ने भेदभाव और एक गंभीर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के लिए उनकी आलोचना की। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक पत्र में लिखा, गृह मंत्री के लिए भड़काऊ और विभाजनकारी बयानबाजी का उपयोग अस्वीकार्य है जो सनसनीखेज है और अपने ही विभाग के साक्ष्यों के उलट है। इन जघन्य अपराधों पर प्रभावशाली कार्रवाई करने की बजाय राजनीतिक प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें जारी रहने देते हैं। एक विशेष जातीय समूह को इंगित करने की बजाय पूरे सिस्टम की प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।

पीएम सुनक को लिखी चिट्ठी
ब्रिटिश पाकिस्तान फाउंडेशन ने भी प्रधानमंत्री को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है, हम आपको होम सेक्रेटरी की हालिया टिप्पणियों पर अपनी गहरी चिंता और निराशा साझा करने के लिए लिख रहे हैं। आप उनके खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। इन टिप्पणियों ने तथाकथित ग्रूमिंग गैंग और सांस्कृतिक मूल्य ब्रितानी सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत होने की बात कही गई है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेवरमैन की आलोचना में मुस्लिम संघ ने भी 10 डाउनिंग स्ट्रीट को एक पत्र लिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.