पाकिस्तान का कटोरा होगा और खाली, IMF की शर्तें सुन घबराए शहबाज, जो सपने में नहीं सोचा अब उसे मानना पड़ेगा

Updated on 04-02-2023 05:57 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को सिर्फ IMF ही सहारा दे सकता है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को IMF की बेलआउट शर्तों से सहमत होना होगा, जो कल्पना से परे है। महीनों से रुकी वित्तीय सहायता को फिर से शुरु करने से जुड़ी अंतिम बातचीत के लिए IMF का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचा है। अक्टूबर में होने वाले चुनावों से पहले शहबाज सरकार IMF की शर्तों को लागू नहीं करना चाहती थी। क्योंकि IMF की शर्तें एक कड़वी दवाई है, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन जनता को पसंद नहीं आएगी।
IMF की शर्तों में टैक्स बढ़ाना और सब्सिडी में कटौती शामिल है। इसे लेकर सरकार को जनता के गुस्से का सामना करना होगा। शहबाज शरीफ ने कहा, 'मैं डिटेल्स में नहीं जाउंगा, लेकिन इतना कहूंगा कि हमारी आर्थिक चुनौती अकल्पनीय है। IMF के साथ हमें जिन शर्तों पर सहमत होना होगा वे कल्पना से परे हैं। लेकिन हमें शर्तों से सहमत होना होगा।' पाकिस्तान इस समय कम होते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। विदेशी कंपनियों को पेमेंट नहीं हो पा रहा, जिससे जरूरी सामान बंदरगाह पर ही पड़ा है।

विदेशी मुद्रा भंडार फिर गिरा
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार इस सप्ताह फिर गिरा है। विदेशी मुद्रा भंडार गिर कर 3.1 बिलियन डॉलर हो गया। विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान इससे सिर्फ तीन सप्ताह से कम का ही आयात कर सकता है। जबकि रूपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आबादी वाला पाकिस्तान अब जरूरी भोजन और दवाओं के अलावा किसी भी चीज के लिए क्रेडिट पत्र जारी नहीं कर रहा है, जिससे कराची बंदरगाह पर हजारों शिपिंग कंटेनरों का बैकलॉग हो गया है।

महंगाई 48 साल के अपने रेकॉर्ड पर

बुधवार को आए आंकड़ों से पता चलता है कि महंगाई 48 साल में अपने उच्चतम स्तर पर है। इससे पाकिस्तानियों की थाली से रोटी गायब होती जा रही है। पाकिस्तान में जनता का कहना है कि गरीब लोग जिंदा नहीं रहेंगे। इसके साथ ही जनता का कहना है कि पेट्रोल लगातार महंगा होता जा रहा है, क्या अब वह पैदल चलें? पाकिस्तान दिवालिया हो इससे पहले ही उसने IMF से डील में तेजी ला दी है। डील करने के लिए पहले ही पाकिस्तान ने पेट्रोल की कीमत बढ़ा दी है। लेकिन IMF अभी पेट्रोल से और सब्सिडी खत्म कराना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.