पाकिस्तान का हाल अवाम बेहाल और इकॉनमी खस्ताहाल लेकिन इमेज चमकाने में के लिए अरबों रुपये

Updated on 17-05-2023 07:10 PM
नई दिल्ली: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में महंगाई ने कई साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। देश की इकॉनमी खस्ताहाल है और अवाम बेहाल है। खाने-पीने की चीजों की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। गरीब जनता को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। लेकिन ऐसी स्थिति में भी पाकिस्तान की सरकार अपनी इमेज को चमकाने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही है। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट की इकॉनमिक कोऑर्डिनेशन कमेटी (ECC) ने Sustainable Development Goals Achievement Programme (SDGs-AP) के लिए बजट आवंटन बढ़ा दिया है। पिछले साल अक्टूबर में इसका बजट 17 अरब रुपये से बढ़ाकर 87 अरब रुपये कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 90 अरब रुपये किया गया था। अब इसमें और बढ़ोतरी की गई है। इस स्कीम का इस्तेमाल सरकार अपनी इमेज चमकाने के लिए करती है।


राजनीतिक संकट के बीच अप्रैल में पाकिस्तान में महंगाई की दर 36.4 फीसदी पर पहुंच गई जो साउथ एशिया में सबसे अधिक है। यह 1958 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले मार्च में देश में महंगाई की दर 35.4 फीसदी थी। अप्रैल में देश में खाने-पीने की चीजों की कीमत पिछले एक साल में 47.2% तक बढ़े हैं। देश में एक किलो आटे की कीमत 185 रुपये के आसपास पहुंच गई। हालत यह है कि लाहौर में एक तंदूरी रोटी करीब 40 रुपये में मिल रही है। दूध की कीमत 250 रुपये लीटर के पार पहुंच गई है। इसी तरह चिकन की कीमत 780 रुपये, मटन का भाव 1,100 रुपये के पार चला गया है। इसी तरह देशी घी का दाम 2,500 से तीन हजार रुपये किलो तक पहुंच गया है।

डिफॉल्ट होने के कगार पर

इस बीच पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार गिर रहा है। पांच मई को खत्म हफ्ते में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 7.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.38 अरब डॉलर रह गया। यह एक महीने के इम्पोर्ट के लिए भी पर्याप्त नहीं है। विदेशी कर्ज के भुगतान के कारण पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आ रही है। हाल में Moody's Investor Service ने चेतावनी दी थी कि आईएमएफ से लोन नहीं मिला तो पाकिस्तान डिफॉल्ट कर सकता है। इसकी वजह यह है कि उसका विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.