गरीबी में गीला पाकिस्तान का आटा! 20 अरब रुपए की 'रोटियां' खा गए सरकारी अधिकारी, भूख से मर रहे लोग

Updated on 01-05-2023 06:59 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान आटे की किल्लत से जूझ रहा है। सरकार की ओर से बांटे जा रहे मुफ्त आटे के लिए किलोमीटरों लंबी लाइनें लग रही हैं। इन केंद्रों पर मचने वाली भगदड़ में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार की मुफ्त आटा वितरण योजना से 20 अरब रुपए का गबन किया गया है। यह दावा किया है पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीतिक पार्टी पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने। लाहौर में एक समारोह को संबोधित करते हुए अब्बासी ने कहा कि देश का सिस्टम 'इतना भ्रष्ट और पुराना' हो चुका है कि यह काम नहीं कर सकता।

जियो टीवी की खबर के अनुसार पाकिस्तानी नेता ने कहा, 'भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान की जाएगी लेकिन आज के समय में हमें ईमानदार अधिकारियों की तलाश है।' अब्बासी ने पूछा कि रमजान के दौरान गरीबों को मुफ्त आटा बांटने के लिए सरकारों की तरफ से आवंटित 84 अरब रुपए की सब्सिडी में से गरीबों को क्या मिला। उन्होंने आरोप लगाया 'सरकार की मुफ्त आटा योजना में से 20 अरब रुपए से ज्यादा की चोरी की गई है।' उनके आरोपों का जवाब देते हुए केंद्र और पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने उनके दावों को खारिज कर दिया।

सरकार ने खारिज किए आरोप

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि रमजान के दौरान पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और इस्लामाबाद में लाखों गरीबों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मुफ्त आटा मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद विभिन्न शहरों में आटा वितरण केंद्रों का दौरा किया। इतना ही नहीं मरियम औरंगजेब ने इस ऐतिहासिक योजना को सफल बनाने के लिए मुफ्त आटा वितरण में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों तारीफ भी की।

माफी मांगें शाहिद खाकान अब्बासी

दूसरी ओर पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने भी अब्बासी के आरोप को खारिज करते हुए कहा, 'मुफ्त आटा योजना में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।' उन्होंने कहा कि मुफ्त आटा योजना पंजाब के इतिहास में सबसे सफल योजना रही है और 'पंजाब के 3 करोड़ पात्र लोगों को सब्सिडी का लाभ मिला।' आमिर मीर ने कहा, 'आटा सब्सिडी को पार्टी की आंतरिक राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। शाहिद खाकान अब्बासी को या तो माफी मांगनी चाहिए या सबूत देना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.