बढ़ता ही जा रहा है पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार, यहां चौथे सप्ताह हुई कमी

Updated on 04-03-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर फिर अच्छी खबर नहीं आई है। अपने विदेशी मुद्रा भंडार (India's foreign exchange reserves) में लगातार चौथे सप्ताह आई है। 24 फरवरी 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 32.5 करोड़ डॉलर घटा है। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 575.267 अरब डॉलर का रह गया है। इससे पहले भी लगातार तीन सप्ताह तक अपने विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) भंडार में कमी हुई थी। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से सामने आई है।

अक्टूबर 2021 में था यह रिकार्ड हाई


विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज से अक्टूबर 2021 सबसे अच्छा महीना था। उस महीने अपना विदेशी मुद्रा भंडार India's foreign exchange reserves शानदार तरीके से बढ़ कर 645 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि, उसी समय डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार कमी हो रही थी। इसलिए रिजर्व बैंक को रुपये की कीमत संभालने के लिए भारी मात्रा में डॉलर बाजार में बेचना पड़ा था। इससे अपने विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ा।


फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई कमी


भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में अपना फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) भी घटा है। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बीते तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 16.6 करोड़ डॉलर घटकर 495.906 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी कमी


इस अवधि के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) के मूल्य में भी कमी हुई है। बीते 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 41.751 अरब डॉलर रह गया।

एसडीआर भी घटा


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह यह 8.0 करोड डॉलर घट गया। अब यह बढ़ कर 18.187 अरब डॉलर रह गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.098 अरब डॉलर रह गया है।

पाकिस्तान का क्या है हाल


विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर पाकिस्तान की हालत खस्ता है। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से वहां विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ ही रहा है। इसी साल जनवरी में वहां का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.11 अरब डालर था। हालांकि तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह में वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 17 करोड़ डॉलर घटकर 2.91 अरब डॉलर रह गया था। लेकिन फिर 10 फरवरी को यह बढ़ कर 3.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते 17 फरवरी को यह 3.25 अरब डॉलर हो गया। अभी 24 फरवरी 2023 को यह 3.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.