पाकिस्‍तान की ISI ने तैयार किया 'नया' दाऊद इब्राहिम, कराची का गुंडा हाजी सलीम अब अंडरवर्ल्‍ड डॉन का फेवरिट

Updated on 26-06-2023 06:59 PM
कराची: हाजी सलीम, रविवार से ही यह नाम खूब चर्चा में है और यह नाम है पाकिस्‍तान में मौजूद गैंगस्‍टर हाजी सलीम का। हाजी सलीम के बारे में भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह इस समय खत्‍म हो चुके संगठन लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम को फिर से जिंदा करने की कोशिशों में लग गया है। एक और बात जो इस गैंगस्‍टर से जुड़ी है, वह है अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उसका गहरा कनेक्‍शन होना। कराची में रहने वाला यह गैंगस्‍टर इस समय डॉन के लिए काम कर रहा है। वह डॉन के कई अरब वाले ड्रग्‍स नेटवर्क का मास्‍टरमाइंड है और इसे संभाल रहा है। जानिए कौन है यह गैंगस्‍टर और क्‍यों यह अब यह बड़ा खतरा बन चुका है।


दाऊद का नेटवर्क संभालता हाजी

हाजी सलीम हिंद महासागर में दाऊद के नेटवर्क को संभाल रहा है। कराची के इस गैंगस्‍टर को कई बार दाऊद के क्लिफटन रोड वाले घर पर देखा गया है। कहा जा रहा है ड्रग्‍स के धंधे और इसकी स्‍मगलिंग के लिए दोनों ही एक-दूसरे के नेटवर्क का प्रयोग करते हैं। हाजी को पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का भी भारी समर्थन हासिल है। हाजी जिस लिट्टे को फिर से जिंदा करने की कोशिशों में लगा है, साल 2009 में श्रीलंका की मिलिट्री ने उस संगठन को खत्‍म हुआ घोषित कर दिया था।

24 घंटे रहता है सिक्‍योरिटी में

सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही सन् 1990 के दशक के अंत में भारतीय एजेंसियों ने डी-कंपनी के नेटवर्क को खत्म कर दिया था, लेकिन यह संभव है कि उसके पुराने संपर्क सलीम के गुर्गों के साथ काम कर रहे हों। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद समुद्री और भूमि मार्ग के माध्यम से नशीली दवाओं का व्यापार बढ़ गया है। इस वजह से ही इस बात की आशंका जताई गई है। कराची में दाऊद के घर पर उसे कई बार देखा गया है। कहा जाता है कि 24 घंटे हथियारों से लैस सिक्‍योरिटी गार्ड उसकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
लश्‍कर और आईएसआई का फेवरिट
सलीम, आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम करता है। भारत, मालदीव, श्रीलंका और कुछ मीडिल ईस्‍ट देशों में वह स्‍मगलिंग को अंजाम दे रहा है। सलीम के गुर्गे बलूचिस्तान में कई सीक्रेट लैब्‍स को ऑपरेट कर रहे हैं। इन लैब्‍स में अफगानिस्तान से आने वाली हेरोइन के पैकेटों पर '555', '999', 'यूनिकॉर्न' और 'ड्रैगन' जैसे कई प्रतीकों या ऐसे कई लेबल लगाए जाते हैं। भारत में 70 फीसदी मादक पदार्थ समुद्री मार्गों से आते हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश खेप के पीछे सलीम का ही नेटवर्क है।

दाऊद की तरह करता है काम

कुछ अधिकारियों के मुताबिक सलीम के करीबी उसी मॉड्स ऑपरेंडी का प्रयोग कर रहे हैं जो सन् 1990 के दशक में डी कंपनी करती थी। इसके तहत समुद्र के बीच में बड़े जहाज से छोटी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और नावों तक तस्करी का आदान-प्रदान किया जाता था। साल 2015 के बाद से ही हाजी सलीम एक बड़े ड्रग माफिया के तौर पर उभरा है। हाजी सलीम समुद्र के रास्ते ड्रग्स की तस्करी में माहिर है और उसने अरब सागर में अच्छा नेटवर्क बना लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.