पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल, इराक नहीं खरीदेगा चीन का 'कबाड़' JF-17 फाइटर जेट

Updated on 15-07-2023 01:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि इराकी सरकार जल्द ही पाकिस्तानी सरकार से 12 जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-3 लड़ाकू विमानों को खरीदेगा। इसके लिए 66.4 करोड़ डॉलर की कीमत बताई जा रही थी। लेकिन अब इराकी वायुसेना ने कहा है कि इराक जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान की खरीद में पाकिस्तान को शामिल नहीं करेगा। इराकी वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि इस तरह के विमान खरीदने को लेकर कोई योजना, बातचीत, चर्चा और निश्चित रूप से कोई समझौता नहीं है।

अरेबियन बिजनेस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा कि यह खबर पिछले साल की है। तब रक्षा मंत्री जुमा इनाद का कार्यकाल था, लेकिन वह 27 अक्टूबर 2022 को खत्म हो चुका है। इराकी वायुसेना के एक सूत्र ने कहा, 'रक्षा मंत्री थाबित अल अबासी ने जेएफ-17 की खरीद के लिए पाकिस्तान को शामिल नहीं किया है और न ही करेंगे।' मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इराक ने पाकिस्तानी कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसे जेएफ-17 ब्लॉक- 3 माना जाता है। जेट की बिक्री के लिए दो साल से बातचीत चल रही थी।

राफेल पर भी वायुसेना की नजर

फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में यह तक कहा था कि इराकी एयरफोर्स जेएफ-17 या राफेल फाइटर जेट खरीद सकती है। सितंबर 2021 में पाकिस्तान के द नेशन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले पाकिस्तान और इराक के बीच डील का दावा किया था। हाल में यह रिपोर्ट तब आई है जब दो महीने पहले इराकी मीडिया ने कहा था कि अभी भी इराक 14 राफेल विमान खरीदने का इच्छुक है और इसको लेकर 2021 से बातचीत हो रही है। रिपोर्ट में सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता मेजर जनरल येहिया रसूल का हवाला दिया गया था।


चीन-पाकिस्तान ने मिल कर बनाया विमान

रसूल ने यह भी कहा था कि फ्रांस समेत कई देशों से आधुनिक सैन्य उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इसने यह भी संकेत मिले थे कि इराक एक से ज्यादा देशों से लड़ाकू विमान खरीद सकता है। जेएफ-17 फाइटर जेट का निर्माण चीन और पाकिस्तान ने मिल कर किया है। पाकिस्तान ने अपने जेएफ-17 को नाइजीरिया को निर्यात किया है। अब आगे यह इस जेट को मलेशिया, अजरबैजान और म्यांमार को बेचने की संभावना खोज रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.