कर्ज लेकर घी पी रही कंगाल पाकिस्‍तान की सरकार, 125 अरब डॉलर पहुंचा जिन्‍ना के देश पर विदेशी लोन

Updated on 09-06-2023 07:22 PM
इस्‍लामाबाद: कर्ज के पहाड़ के नीचे दबे कंगाल पाकिस्‍तान को साल 2024 में भी राहत नहीं मिलने जा रही है। पाकिस्‍तान का कुल विदेशी कर्ज 125 अरब डॉलर को पार कर गया है। वहीं कुल विदेशी सार्वजनिक कर्ज मार्च 2023 तक 85 अरब डॉलर रहा। पाकिस्‍तान के इकनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्‍तान सरकार कुल कर्ज अब 58.6 ट्रिलियन तक पहुंच गया है। वहीं इसमें कहा गया है कि पाकिस्‍तान को साल 2024 में भी कर्ज से राहत नहीं मिलने जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान को दिसंबर 2023 तक 13 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना होगा। पाकिस्‍तान अगर किसी तरह से आईएमएफ प्रोग्राम को फिर से शुरू भी करवा लेता है तो उसे साल 2024 मे भी बहुत बड़े पैमाने पर कर्ज को चुकाना होगा। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने सांसदों के लिए विवेकाधीन बजट में 66 प्रतिशत की भारी वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जो मौजूदा वित्त वर्ष के लिए रिकॉर्ड 116 अरब पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यह निर्णय 'लापरवाह' राजकोषीय नीति को जारी रखता है जो पाकिस्तान को डिफॉल्ट के करीब धकेल रहा है।

संघीय बजट घाटा 6.4 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये


ऐसा लगता है कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम के पुनरुद्धार की उपेक्षा कर रही है। यह इस साल फरवरी में आईएमएफ के साथ हुई समझ का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए पैसा खर्च किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के केवल 0.5 प्रतिशत तक सीमित करना है। चालू वित्त वर्ष के लिए संघीय बजट घाटा अब लगभग 6.4 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 8.1 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो 4.5 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये के लक्ष्य से करीब डेढ़ गुणा है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने शुरू में चालू वित्त वर्ष में सांसदों की योजनाओं के लिए 70 अरब पाकिस्तानी रुपये आवंटित किए थे, जो कि 13 गठबंधन दलों द्वारा अतिरिक्त धन की प्रतिस्पर्धी मांगों के कारण अपर्याप्त साबित हुई है। यह निर्णय ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है जब पाकिस्तान ऋण अदायगी में चूक के खतरे का सामना कर रहा है और कुछ राजकोषीय राहत के लिए घरेलू बैंकों और अंतर्राष्ट्रीय देनदारों के साथ ऋण पुनर्गठन पर बातचीत करने की तत्काल आवश्यकता है।

नेशनल असेंबली के प्रत्येक सदस्य को 50 करोड़ रुपये
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि सरकार विवेकपूर्ण रवैया अपनाने की बजाय उन योजनाओं के लिए धन आवंटित कर रही है जहां उचित जांच की कमी के कारण दुरुपयोग की संभावना अधिक है। गठबंधन सरकार ने पहले नेशनल असेंबली के प्रत्येक सदस्य को 50 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया था, जिसे अब गठबंधन सहयोगियों को खुश करने के प्रयास में काफी बढ़ा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.