फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास को कुत्ते की औलाद कहा:बोले- बंधकों को रिहा करो, जंग के लिए इजराइल का बहाना खत्म होगा

Updated on 24-04-2025 01:08 PM

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास को कुत्ते की औलाद कहा है। बुधवार को रामल्ला में दिए एक भाषण में अब्बास ने कहा कि हमास बंधकों को रिहा करे ताकि इजराइल को गाजा में जंग जारी रखने का बहाना न मिले।

अब्बास ने कहा कि गाजा में नरसंहार को रोकना पहली प्राथमिकता है। इसे रोका जाना चाहिए, हर दिन सैंकड़ों लोग मारे जा रहे हैं। अब्बास ने हमास से अपील की कि वह हथियार छोड़कर राजनीतिक दल बन जाए और गाजा का नियंत्रण फिलिस्तीनी अथॉरिटी को सौंप दे।

अब्बास ने फिलिस्तीन अथॉरिटी की सेंट्रल काउंसिल की बैठक में यह बात कही है। इस बैठक में वह अपने उत्तराधिकारी का नाम भी घोषित करेंगे। हमास ने 2007 में अब्बास की फतह पार्टी को हराकर गाजा पर नियंत्रण कर लिया था।

इजराइली मंत्री बोले- बंधकों के रिहा होने तक अन्न का एक दाना नहीं पहुंचने देंगे

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि जब तक इजराइली बंधक नहीं लौटाए जाएंगे, गाजा में अन्न का एक दाना नहीं पहुंचने दिया जाएगा। काट्ज ने कहा कि इस मामले में इजराइल की नीति बिल्कुल साफ है।

इजराइल ने गाजा पट्टी में सभी मानवीय सहायता (खाना, पानी, दवाइयां, तेल) पर रोक लगा दी है। यह नाकाबंदी 2 मार्च 2025 को शुरू हुई थी। इजराइल ने हमास पर बंधक बनाए गए 58 लोगों को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया था।

मेडिसिन्स सैंस फ्रंटियर्स (MSF) ने गाजा को “फिलिस्तीनियों के लिए सामूहिक कब्र” बताया है। मेडिकल एड फॉर फिलिस्तीन्स के निदेशक महमूद शलाबी ने कहा, “पिछले 18 महीनों में यह सबसे खराब स्थिति है। बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं, और हमले फिर से शुरू हो गए हैं।”

गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि, गाजा संघर्ष शुरू होने से अब तक 51,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। 18 मार्च को सीजफायर खत्म होने के बाद से 1,600 और मौतें हुई हैं।

इजराइल ने गाजा के राफा को घेरा 

इजराइली सेना ने राफा का बाकी गाजा से संपर्क काट दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने 12 अप्रैल को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मोराग कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया है, जिससे राफा का गाजा पट्टी से संपर्क टूट गया है। मोराग कॉरिडोर दक्षिणी गाजा में एक रास्ता है जो उसे गाजा पट्टी से अलग करता है।

काट्ज ने गाजा के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि यह हमास को भगाने और सभी बंधकों को रिहा कर जंग को खत्म करने का आखिरी मौका है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये सब गाजा के दूसरे इलाके में भी होना शुरू हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.