'फिलिस्तीन का झंडा, टीम में इस्लामिक कल्चर... मोहम्मद रिजवान को हटाया, अब पाकिस्तान का कप्तान गैर इस्लामिक बनेगा'

Updated on 21-10-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद रिजवान का पाकिस्तान वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। पिछले साल उन्हें वनडे और टी20 टीम का कप्तान बना गया था। इस साल की शुरुआत में टी20 टीम से ड्रॉप होने के साथ ही वह कप्तान से हटा दिए गए। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज जीती थी। साउथ अफ्रीका में भी सीरीज अपने नाम की लेकिन इसके बाद भी उन्हें पद से हटा दिया गया है
मोहम्मद रिजवान को कप्तान से हटाए जाने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वजह का खुलासा नहीं किया। शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाए जाने के लिए जारी किए गए बयान में रिजवान की कोई चर्चा नहीं थी। अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान रहे राशिद लतीफ का कहना है कि फिलिस्तीन को सपोर्ट करने की वजह से रिजवान की कप्तानी गई है।
अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा- रिजवान कप्तान नहीं है। उसने फिलिस्तीन का झंडा उठा लिया तो क्या आप उसे कप्तानी से हटा दोगे। ये माइंडसेट आ गया है कि इस्लामिक देश में गैर इस्लामिक कप्तान आएगा। ये माइक हेसन ने दिया है ना। उसे ये चर्चा पसंद नहीं आता होगा ड्रेसिंग रूम में। क्यों समझ नहीं आ रही इन लोगों को। उनकी पूरी 5-6 लोगों की टीम है। वो चाहेगा ना कि यह कल्चर ड्रेसिंग रूम से खत्म होना चाहिए।

शाहीन अफरीदी को मिली जिम्मेदारी

पिछले दो साल में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी में लगातार बदलवा देखने को मिला है। 2023 विश्व कप के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद शाहीन टी20 के कप्तान बने। फिर बाबर को वनडे और टी20 का कप्तान दोबारा बना दिया गया। बाबर ने फिर कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद रिजवान को वनडे और टी20 की कप्तानी मिली। एक साल के अंदर ही रिजवान को दोनों फॉर्मेट से हटाया जा चुका है। अब टी20 के कप्तान सलमान अली आगा को भी हटाए जाने की तैयारी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.