पंचायत निर्वाचन द्वितीय चरण : मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Updated on 21-02-2025 11:33 AM

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में द्वितीय चरण में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 108 ग्राम पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में 20 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। द्वितीय चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय 3 बजे तक अनअतरिम मतदान का प्रतिशत 74.51 रहा है। पुरूष मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 70.15 एवं महिला मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 78.96 रहा। 3 बजे तक 1,25,517 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये। जिसमें पुरूष मतदाता 59,680 और महिला मतदाता 65,837 शामिल है। विकासखण्ड के अनेक मतदान केन्द्र में 3 बजे तक पहुंचे मतदाताओं को पर्ची दी गई है, जिसके अनुसार मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान की समाप्ति पश्चात् मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।

नव विवाहित वर ने भी मतदान कर अपने कर्त्तव्य निभाया

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण अंतर्गत आज मतदान दिवस पाटन विकासखण्ड के ग्राम मानिकचौरी के नव विवाहित वर सगे भाई होमेन्द्र साहू और पीकू साहू ने बारात के ग्राम वापसी पश्चात् लोकतंत्र में एक मतदाता के कर्त्तव्य को ध्यान में रखकर पहले ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 120 में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग की। तत्पश्चात् अपने दुल्हन को लेकर निवास गृह के लिए प्रस्थान किये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.