पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, सीईओ ने किया केंद्रों का निरिक्षण
Updated on
17-02-2025 03:04 PM
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में सोमवार प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, विनय अग्रवाल ने अंबिकापुर और लखनपुर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित लगभग 30 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और वोटिंग में गति लाने के निर्देश दिए।
जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत कंठी, कतकालो, खाला, सोहगा, करजी, दरिमा, बरगवां, नान दमाली, बड़ा दामाली, पूटा, कुसु, सोहेड़ा और बेलदगी सहित कई अन्य क्षेत्रों में चल रहे मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए तकनीकी सहायता और पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर जनपद के क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…