शासकीय नौकरी मिलने से उत्साहित हैं पंडो युवा

Updated on 13-06-2023 10:53 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को शासकीय नौकरी में मौका देने के लिए विशेष पहल की जा रही है, इससे इन युवाओं में उत्साह का वातावरण है। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में पण्डो जनजाति के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने से युवा उत्साहित हैं।

सुचिता पण्डो को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। वे ग्राम बढ़नीझरिया, अंबिकापुर ब्लॉक की रहने वाली हैं। वे सरकारी नौकरी मिलने से बेहद खुश हैं। चर्चा के दौरान बताया उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी लेकिन मुख्यमंत्री की विशेष पहल से विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को नौकरी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन किया है। सुचिता पण्डो ने 12वीं तक पढ़ाई की है और अभी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी मिली है वह बहुत खुश है। वह बताती है कि उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है खेती किसानी करते हैं।

सरगुजा के प्रकाश पण्डो शासकीय नौकरी की बात करने पर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं सरकारी नौकरी कर पाऊंगा। मुझे और मेरे समाज के अन्य युवाओं को शासकीय नौकरी मिलने से पूरा समाज उत्साहित है। मुझे उम्मीद है कि हमारा समाज अब प्रेरणा लेकर पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा और हम सब भी इसमें भरपूर योगदान देंगे। मैं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करता हूं जो उन्होंने अपने अपने हाथों से मुझे शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र दिया है। प्रगति पण्डो को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। वह ग्राम बढ़नीझरिया, अंबिकापुर ब्लॉक की रहने वाली है। वह सरकारी नौकरी मिलने से बेहद खुश है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.