जोमैटो से मंगाई थी पनीर बिरयानी और उसमें निकला चिकन, सोशल मीडिया पर ज्ञान बांट रहे यूजर्स

Updated on 16-05-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: हाल में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिए पनीर सैंडविच मंगाया था लेकिन उसे चिकन सैंडविच दिया गया। अब जोमैटो पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुणे के एक यूजर ने शिकायत की है कि उसने पनीर बिरयानी मंगाई थी लेकिन उसमें चिकन निकला। यूजर को रिफंड मिल गया लेकिन उसका कहना है कि किसी शाकाहारी को मांसाहारी भोजन देना पाप है। सोशल मीडिया पर इस बारे में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स का कहना है कि शाकाहारी लोगों को केवल वेज रेस्टोरेंट्स से ही खाना मंगाना चाहिए। उन्हें ऐसे रेस्टोरेंट्स से खाना नहीं मंगाना चाहिए जो वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का खाना परोसते हैं।

पंकज शुक्ला नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में एक पोस्ट डाला। उन्होंने कहा, 'पुणे के कार्वे नगर में पीके बिरयानी हाउस से पनीर बिरयानी मंगाई और उसमें मुझे चिकन का पीस मिला। मैं वेजिटेरियन हूं। मुझे इसका रिफंड मिल चुका है लेकिन यह पाप है। मैं धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हूं और इससे मेरी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हुई हैं।' जोमैटो ने इस पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि कंपनी इस बात को सबसे ज्यादा अहमियत देती है कि किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न हो।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब होटल का नाम ही पीके है तो समझ जाना था कि शेफ पी के बिरयानी बनाएगा। अब पिया हुआ है तो पनीर की जगह चिकन या चिकन की जगह सोया चंक तो जाएंगे न भाई। अगली बार वेज रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना। एक और यूजर ने लिखा कि केवल शुद्ध शाकाहारी होटल से भी खरीदना चाहिए। कभी भी ऐसे होटल से मत खरीदिए जो वेज-नॉन-वेज बेचता है। एक यूजर ने कमेंट किया कि जब वेज बिरयानी में चिकन है तो चिकन बिरयानी में क्या होता होगा। एक यूजर ने लिखा कि बिरयानी नॉन-वेज डिश है। चावल में पनीर डालने से वह बिरयानी नहीं बन जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.