संसद सुरक्षा चूक मामले में कूदा आतंकी पन्नू बोला- गिरफ्तार चारों आरोपियों को 10 लाख की कानूनी मदद दूंगा

Updated on 14-12-2023 01:32 PM

संसद पर आतंकी हमले के 22 साल बाद एक बार फिर सुरक्षा में सेंध मामले में अब खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू भी कूद गया है। संसद में घुसपैठ मामले में महिला सहित पकड़े गए चारों आरोपियों को आतंकी पन्नू ने कानूनी मदद देने की पेशकश कर दी है। उसने इस मामले में वीडियो जारी किया है। मगर, इस पूरे प्रकरण में उसकी क्या भूमिका है, इस पर पन्नू ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

आतंकी पन्नू ने जारी मैसेज में कहा कि संसद हमले की बरसी पर संसद सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले चार पुरुषों और महिला को 10 लाख की कानूनी सहायता देगा। वास्तव में भारतीय संसद की नींव को झटका लगा है। सेल्फ डिफेंस के लिए हथियारों से लैस होना जरूरी है। वहीं, उसने कनाडा, अमेरिका में शुरू की गई रेफरेंडम ड्राइव के 26 जनवरी 2024 से भारत में शुरू करने की एक और धमकी दे दी है।

हालांकि इस दौरान 5 दिसंबर को भारतीय संसद हिलाने के बयान और उसके बाद बुधवार को संसद में हुई सेंध के पीछे उसकी साजिश या अन्य किसी तरह की भूमिका के बारे में पन्नू ने कुछ नहीं कहा है।

5 दिसंबर को धमकी वाला वीडियो किया था जारी

गौरतलब है कि आतंकी पन्नू ने 5 दिसंबर को धमकी वाला वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने 22 साल पहले अफजल गुरु की तरफ से भारतीय संसद पर हुए हमले की तरह ही 13 दिसंबर 2023 को हमला करने की बात कही थी।

पन्नू ने 5 दिसंबर को जारी संदेश में कहा था- क्या भारत उसे मारने की मोदी सरकार की साजिश पर SFJ की 13 दिसंबर की प्रतिक्रिया का सामना करने के लिए तैयार है?। 13 दिसंबर 2001 को अफजल गुरू ने संसद तक पहुंच कश्मीर का मुद्दा उठाया। वहीं अब वह 13 दिसंबर को नाकाम हत्या का जवाब देगा।

पन्नू ने धमकी दी थी कि 13 दिसंबर को मेरी प्रतिक्रिया 2001 में कश्मीरियों की गैर-न्यायिक हत्याओं के खिलाफ अफजल गुरु के प्रतिरोध के विपरीत होगी, लेकिन फिर भी यह भारत की संसद की नींव को हिला देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.