पंत पर लगातार दूसरे मैच में जुर्माना लगा:स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख का फाइन

Updated on 04-04-2024 02:14 PM

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दूसरे मैच में जुर्माना लगा है। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इसके लिए उन पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे। लेकिन सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था।

इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्‍लेइंग-11 पर मैच फीस का 25% फाइन
पंत के अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्‍लेइंग-11 का हिस्‍सा रहे खिलाड़‍ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा है। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस सीजन गिल पर भी लग चुका है जुर्माना
IPL के इस सीजन के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में जुर्माना लगा था।। टीम के कप्तान गिल पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

इस मैच में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। 207 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.