पंत बोले- फॉर्म खराब, रिकॉर्ड नहीं:भारतीय विकेटकीपर ने कहा - जब 30-32 साल का हो जाऊंगा तब किसी से तुलना करना

Updated on 30-11-2022 11:22 PM

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खराब फॉर्म के चलते हो रहीं अपनी आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले बुधवार को 25 साल के पंत ने कमेंटेटर हर्ष भोगले के सवाल का जवाब देते हुए कहा- मेरा केवल फॉर्म खराब है। व्हाइट बॉल में रिकॉर्ड उतना खराब नहीं है, जितना लोग बोल रहे हैं।

क्या कहा पंत ने?
तीसरे वनडे से पहले कमेंटेटर ने पंत से पूछा- अटैकिंग स्टाइल देख कर लगता है कि आपका व्हाइट बॉल गेम बहुत अच्छा होगा, लेकिन आपका टेस्ट में रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है। इस पर पंत बोले- मेरा व्हाइट बॉल का रिकॉर्ड भी कोई खराब नहीं है। ठीक है ना। कम्पैरिजन करना तो अभी लाइफ का पार्ट ही नहीं है। अभी मैं 25 साल का हूं। कम्पैरिजन तब होनी चाहिए, जब मैं 30-32 साल को हो जाऊंगा। उससे पहले तो कोई लॉजिक नहीं है।

टी-20 में ओपनिंग करना चाहूंगा
अपनी बैटिंग पोजिशन के सवाल पर पंत ने कहा- टी-20 में ओपनिंग ही करना चाहूंगा। वनडे में नंबर 4-5 पर और टेस्ट में तो मैं अभी नंबर-5 पर खेल ही रहा हूं। अलग-अलग पोजिशन पर बैटिंग करने से गेम प्लान बदलना पड़ता है। टीम मैनेजमेंट देखता है कि प्लेयर का बेस्ट किस पोजिशन पर निकल सकता है। उसी नंबर पर उसे बैटिंग करने भेजा जाता है।

टी-20 में पहले से मन बनाना पड़ता है
कमेंटेटर ने पंत से पूछा किस फॉर्मेट में पहले से मन बनाकर शॉट्स खेलने होते हैं। इस पर पंत बोले- टेस्ट और वनडे में तो गेम के हिसाब से बैटिंग करनी होती है, लेकिन टी-20 में पहले से मन बनाकर शॉट्स खेलने होते हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं चला पंत का बल्ला
कमेंटेटर से इंटरव्यू के बाद तीसरे वनडे में भारत को टॉस हारकर पहले बैटिंग करने पड़ी। पंत नंबर-4 पर उतरे, लेकिन वे 16 बॉल पर 10 रन ही बना सके। पहले वनडे में भी उनके बल्ले से 23 बॉल पर 15 रन ही निकले थे। दूसरे वनडे में बारिश के चलते वे बैटिंग नहीं कर पाए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड से टी-20 की सीरीज में भी ऋषभ पंत 94.44 के स्ट्राइक रेट से 17 रन ही बना सके थे। उन्हें 2 बार ओपनिंग करने भेजा गया, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके।

19 मैच पहले बनाए थे 50 प्लस रन
न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पंत 2 मैच में खेले। यहां वे जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 और इंग्लैंड के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हो गए। वह लिमिटेड ओवर्स यानी वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 19 मैचों से कोई भी फिफ्टी या सेंचुरी नहीं जड़ सके हैं।

उन्होंने 17 जुलाई 2022 को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 125 रन की नॉटआउट पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। 2022 में पंत ने 12 वनडे और 25 टी-20 मैच खेले। इनमें 700 रन बनाए। इन 37 मैचों में वह 3 फिफ्टी और एक सेंचुरी लगा सके। टी-20 में उनकी आखिरी फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.