पाओलिनी विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी खिलाड़ी:सेमीफाइनल में डोना वेकिच को हराया; बारबोरा क्रेजिकोवा भी पहली बार फाइनल में

Updated on 12-07-2024 02:25 PM

जैस्मीन पाओलिनी विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने विमेंस सिंगल्स के खेले गए पहले सेमीफाइनल में डोना वेकिच को 2-6, 6-4, 7-6 से हराया। यह मुकाबला दो घंटे 51 मिनट तक चला, जो विंबलडन में विमेंस सिंगल्स का सबसे देर तक चलने वाला मैच भी है।

अब फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा से होगा, जो पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। ऐसे में विमेंस सिंगल्स में विंबलडन को नया चैंपियन भी मिलेगा। क्रेजिकोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में 2022 की चैंपियन ऐलेना रयबाकिना को हराया।

जैस्मीन ने सेरेना विलियम्स की बराबरी
जैस्मीन ने विंबलडन फाइनल में पहुंचने के साथ ही सेरेना विलियम्स के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वह विलियम्स के बाद एक ही सीजन में फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल में जगह बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। सेरेना ने 2015 और 2016 में फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई थी।

पहला सेट हारने के बाद पाओलिनी ने की वापसी
पहला सेट गंवाने के बाद पाओलिनी ने दूसरे और तीसरे सेट को जीत कर मैच को जीत लिया। पहले सेट के पहले चार गेम में पाओलिनी और डोना वेकिच बराबर पर थीं। वेकिच ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर पहला सेट जीत लिया। उसके बाद पाओलिनी ने वापसी की। दूसरे सेट में भी 4-4 की बराबरी के बाद उन्होंने इस सेट को 6-4 से लिया। वहीं तीसरे सेट में 3-1 और 4-3 के स्कोर पर से दो बार ब्रेक से पिछड़ने के बाद पाओलिनी लगातार वापसी करते हुए इस सेट को 7-6 से जीत लिया।

बारबोरा क्रेजिकोवा दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में
बारबोरा क्रेजिकोवा दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची है। उन्होंने विंबलडन विमेंस सिंगल्स के खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में ऐलेना रयबाकिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर अपने करियर में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद बारबोरा ने वापसी की और दूसरे और तीसरे सेट को 6-3 और 6-4 से जीत लिया। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.