सोफे पर सो रहे थे पापा कुनाल खेमू, बेटी इनाया ने पिंक नेल पेंट लेकर कर दिया 'मेकअप'

Updated on 13-11-2022 07:25 PM

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया सबकी फेवरिट है। इनाया के नाम से ढेरों फैन पेज बने हुए हैं जिन पर आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनाया बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में गिनी जाती हैं। सोहा अली खान ने रविवार को बेटी इनाया खेमू का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पापा के पैरों के नाखूनों पर नेल पेंट लगाती नजर आ रही है।

इनाया ने पापा के लगाया नेल पेंट
दरअसल कुणाल खेमू सोफा पर नींद ले रहे हैं जब उनकी बेटी इनाया चुपचाप उनके पैरों पर नेल पेंट लगा रही हैं। इनाया ने अपने पापा के लिए पिंक कलर का नेल पेंट चुना है। सोहा अली खान ने इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- दोपहर में नींद लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

श्वेता बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में एक हर्ट इमोजी बनाकर इनाया की इन नटखट शैतानियों पर अपना प्यार जताया है। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लिखा- ज्यादातर छोटी बच्चियों ने अपने पापा के साथ यह हरकत जरूर की होगी।

फैंस बोले- कैसा था कुनाल का रिएक्शन?
इसके बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हमें यह सब होने के बाद कुनाल खेमू का रिएक्शन भी दिखाओ। बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में इनाया और कुनाल के रिएक्शन के बारे में पूछा है। बता दें कि कुनाल खेमू और सोहा अली खान अक्सर ही इनाया के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.