पापा मुझे बचा लो, लड़के छेड़ रहे हैं...बर्थडे वाले दिन बरेली की बेटी को शोहदों ने दे दिया जिंदगी भर का दर्द

Updated on 12-10-2023 01:08 PM
बरेली: उत्‍तर प्रदेश का बरेली जो अपने मशहूर 'झुमका चौक' के लिए जाना जाता था, आजकल किसी और चीज के लिए बदनाम चल रहा है। दरअसल यहां 10 अक्‍टूबर को छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने इंटर की छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। लड़की का एक हाथ और दोनों पैर कट गए। दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस दिन ये घटना हुई, उस दिन लड़की का बर्थडे भी था। कोचिंग से निकलने से पहले उसने सहेलियों संग केक भी काटा था। बर्थडे के दिन शोहदे ने उसे जिंदगी भर का दर्द दे दिया। लड़की के पिता का कहना है कि बेटी ने उन्‍हें फोन कर कहा था कि उसे कुछ लड़के छेड़ रहे हैं। वह गांव में भट्टे के पास खेत की तरह है। यह सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह सरपट घर से भागे पर उन्‍हें खेत की तरफ बेटी कहीं नजर नहीं आई।

पिता का आरोप है कि इसके बाद वह तत्‍काल सीबीगंज थाने की तरफ दौड़े। पुलिसकर्मियों से सारी बात बताई लेकिन उन लोगों ने उन्‍हें कागजी कार्रवाई में उलझाए रखा। इसी बीच रेलवे से थाने को जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्रा बुरी तरह घायल हो गई है। पिता का आरोप है कि दो महीने पहले भी छेड़खानी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। योगी सरकार ने इस मामले में पहले ही सीबीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी उप-निरीक्षक नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल आकाशदीप को सस्‍पेंड कर चुकी है।

दूसरी बिरादरी का लड़का प्रेम-संबंध का बनाता था दबाव: पिता


इंटर में पढ़ने वाली छात्रा का 11 अक्‍टूबर को बर्थडे था। इस खुशी में कोचिंग से निकलने के बाद उसने सहेलियों के साथ केक भी काटा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसके साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कोचिंग से घर लौटते वक्‍त कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने उसे रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे धकेल दिया। छात्रा के दोनों पैर कट गए। एक हाथ भी कट गया। वो पटरी पर लहूलुहान हालत में मिली। घरवालों का आरोप है कि दूसरी बिरादरी का एक लड़का विजय मौर्य उनकी बेटी पर जबरन प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसी के चलते वह अक्‍सर उसका पीछा करता था। घटना वाले दिन भी उसने कोचिंग से निकलने के बाद बेटी के साथ छेड़खानी की थी। उसका एक साथी भी साथ में था। फिलहाल आरोपी लड़के को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.