एक महीने में पापा हंसेंगे... बिटिया समायरा ने बताया कप्तान रोहित शर्मा का हाल, क्यूट वीडियो वायरल

Updated on 24-11-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की दिल दहला देने वाली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि टीम कमजोर रही और उन्होंने इसे 'उस दिन अच्छा नहीं' बताया। इस मैच में हार के बाद से शर्मा ने मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से दूरी बनाकर रखी हुई है। हालांकि, इस बीच उनकी पांच वर्षीय बेटी समायरा का एक दिल छू लेने वाला क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो 'हिटमैन' की मौजूदा स्थिति के बारे में बता रहा है।


एक वायरल वीडियो में समायरा को अपनी मां रितिका के साथ एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया। पास में खड़े मीडिया कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छोटी बच्ची से कुछ सवाल किया, जिसका जवाब सुनकर हर कोई दिल हार गया। जब एक रिपोर्टर ने उनके पिता के बारे में पूछा तो समायरा रुक गईं और मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ मीडिया का सामना किया।

    • रिपोर्टर: हाय, कैसी हैं... समायरा (हाथ हिलाते हुए रुकती हैं)
    • रिपोर्टर: आपके पापा कहां हैं?
    • समायरा: वह अपने कमरे में हैं...
    • रिपोर्टर: क्या वह अभी ठीक हैं?
    • समायरा: वह लगभग पॉजिटिव हैं... लेकिन एक महीने में वह हंसेंगे। इसके साथ ही बहादुर और मनमोहक समायरा आगे बढ़ जाती हैं।
  • विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा को ICC की टूर्नामेंट की टीम का कप्तान नामित किया गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली सहित कुल छह भारतीय खिलाड़ियों को एकादश में शामिल किया गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बावजूद रोहित शर्मा की निडर बल्लेबाजी और उनकी शानदार कप्तानी की हर कोई तारीफ करता दिखा। उन्होंने विश्व कप में 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाने के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे।
दूसरी ओर, भारतीय टीम के नियमित कप्तान को लेकर एक खबर सामने आई कि वह अब टी-20 नहीं खेलना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा उससे हर कोई प्रभावित है और चाहता है कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाएं। टी-20 विश्व कप 2024 में होना है और रोहित शर्मा की कप्तानी और बैटिंग की भारत को जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.