पैरा आर्ट्स बनेगी महिलाओं के लिए आजीविका का नया साधन

Updated on 16-10-2024 12:22 PM

गरियाबंद । कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाने विभिन्न विभागीय गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवाचार करते हुए महिलाओं को पैरा आर्ट्स के तहत पैरा से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाने की ट्रेंनिंग दी जा रही है।


महिलाएं पैरा का उपयोग करके प्राकृतिक दृश्य, पशु-पक्षी, फूल, पौधे, वाद्य यंत्र एवं धार्मिक संरचनाओं का भी निर्माण कर रही है। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत पैरा आर्ट्स प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन स्व सहायता समूह नवागढ़ जिला बेमेतरा के विशेष सहयोग से पैरा से विभिन्न कलाकृतियां बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।


पैरा से बनने वाले कलाकृतियों की बाजार में खूब डिमांड है। पैरा आर्ट्स के तहत कलाकृति बनाने का खर्च बहुत कम होता है। एक बार पूर्ण हो जाने के पश्चात कलाकृति ऊंचे दामों में बिक्री होती है। वर्तमान में जिले की 27 महिलाओं को पैरा आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


उन्हें गरियाबंद के सांई मंदिर प्रांगण में प्रशिक्षण देकर आजीविका के नये साधन विकसित करने के गुर सिखाये जा रहे हैं। पैरा आर्ट्स के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की महिलाएं विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण का स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी। पैरा आर्ट्स के माध्यम से उन्हें घर से ही अतिरिक्त आय अर्जित करने का नया अवसर मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.