पालक-शिक्षक समन्वय से बच्चों का बेहतर भविष्य तय होगा : कलेक्टर अनुराग पाण्डेय

Updated on 07-08-2024 12:42 PM

बीजापुर ।  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी संकुलों में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन व्यापक स्तर पर आयोजित हुआ। शिक्षकों के साथ-साथ पालकों में भी बैठक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला कलेक्टर  अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कलेक्टर  अनुराग पाण्डेय ने स्वयं बीजापुर एवं भोपालपटनम ब्लाक विभिन्न बैठकों में शामिल होकर पालकों को संबोधित किया। कलेक्टर ने बीजापुर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, भोपालपटनम ब्लॉक के संगमपल्ली कन्या आवासीय विद्यालय एवं नगरीय निकाय भोपालपटनम में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बीजापुर एवं भोपालपटनम में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत वृक्षारोपण भी किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों एवं पालकों को संयुक्त रूप से प्रयास करना आवश्यक है। बच्चों की दिनचर्या पर सतत निगरानी रखने उनको सकारात्मक वातावरण प्रदान करने सहित नैतिक रूप से सक्षम बनाना जरूरी है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में कलेक्टर ने पालको को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों का भविष्य बेहतर होगा शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की समझ होगी, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी है।

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बीजापुर जिले में किए जा रहे नवाचार से पालकों को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ मानसिकता बेहतर एवं गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार हेतु मीनू चार्ट को एकरूकता बनाते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसका कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में भोजन की गुणवत्ता को परखने पालकों को भी शामिल किया गया है। आवासीय स्कूलों में बच्चों से मिलने आने वाले पालकों के लिए कक्ष आरक्षित किया गया है। जिसमें छुट्टी के दिन बच्चों को मिलकर  उनके साथ भोजन कराने की भी शुरूआत हो चुकी है जो कि जिले में पहली बार बच्चों के पालक अपने बच्चों के साथ मिलकर भोजन की गुणवत्ता परख सकेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि समस्त गतिविधियों में पालकों को शामिल करने से और शिक्षक पालक संयुक्त रूप से बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में प्रयास करें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वेंडे वर्राट पंडुम स्कूल फिर चले हम व्यापक स्तर पर आयोजित करते हुए सात हजार से अधिक शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया।

जिले के सुदूर क्षेत्रों में 20 वर्षो से बंद स्कूलों को पुनः संचालित कर हजारों नौनिहालों को शिक्षा दी जा रही है।

इस दौरान बीजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया एवं  जी वेंकट उपस्थित थे। वहीं भोपालपटनम में एसडीएम वाय के नाग जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद एवं सीईओ दिलीप उइके सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं पालकगण उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.