परेश रावल ने गधे और राहुल गांधी की इस तस्वीर को रीशेयर कर कुछ ऐसा कहा, लोग बोले- जो भी हो, ये ब्रूटल है
Updated on
13-01-2025 05:32 PM
एक्टर और पूर्व सांसद परेश रावल ने रविवार को X यानी ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल इस पोस्ट में एक्टर ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि कई लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा।
हुआ यूं कि ज़फ़र नामक एक शख्स ने कांग्रेस पार्टी के लीडर और AI द्वारा बनाए गए गधे की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'क्या कोई इस तस्वीर से गधे को हटा सकता है?' अब परेश रावल ने इसे रीशेयर किया और लिखा- क्या आपका मतलब है कि ये फ्रेम खाली करना है?
परेश रावल के इस पोस्ट पर बोले लोग
कॉमेंट में लोगों ने इस पोस्ट पर कुछ बातें लिखी हैं। एक ने परेश रावल की बातें समझाते हुए लिखा है, 'इसमें दो हैं, आप मुझे इसे खाली करने के लिए कह रहे हैं।' एक और ने कहा, 'ये एक सामान्य पोस्ट है जब तक आपको एहसास नहीं होता कि यह परेश रावल है।'
उनके इस पोस्ट की आलोचना भी हुई
हालांकि, कुछ लोगों को परेश रावल का इस तरह का कॉमेंट अच्छा नहीं लगा । एक ने उनके इस ताने को ब्रूटल कहा, और लोगों ने इस तरह के कॉमेंट से उन्हें बचने को कहा। उनके इस पोस्ट की आलोचना भी हुई, कुछ ने पूछा कि उन्हें ऐसा कहने का अधिकार किसने दिया।
अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के सांसद थे
बता दें कि परेश साल 2014 में अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के सांसद थे। उन्होंने 2019 में फिर से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, हालांकि वे पार्टी के समर्थक आज भी बने हुए हैं।
परेश रावल की फिल्में
परेश को आखिरी बार 2024 में 'सरफिरा' और 'जो तेरा है वो मेरा है' में दिखे थे। ये 2020 की हिट फिल्म 'सोरारई पोटरु' की रीमेक थी। वो जल्द ही 'बदतमीज दिल', 'थामा', 'द ताज स्टोरी', 'भूत बांग्ला', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' में एक्टिंग करेंगे। इसके अलावा साल 2026 आनेवाली प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में तब्बू और अक्षय के साथ प्रियदर्शन भी होंगे, जो 'हेरा फेरी' के बाद एक बार फिर साथ दिखेंगे।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…