परिणीति की 'कोड नेम तिरंगा' का बुरा हाल, 'डॉक्टर जी' को पसंद कर रहे दर्शक, 'कांतारा' का दोगुना हुआ कलेक्शन

Updated on 16-10-2022 06:37 PM
बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड और एक साउथ इंडियन फिल्मों ने दस्तक की थी। एक ओर जहां आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)और शेफाली शाह (Shefali Shah) की फिल्म 'डॉक्टर जी' (Doctor G) को वीकेंड का फायदा मिला है तो दूसरी ओर  हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की 'कोड नेम तिरंगा'(Code Name Tiranga) का हाल अब भी बुरा है। वहीं ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) स्टारर 'कांतारा' (Kantara) को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। देखें तीनों फिल्मों के कलेक्शन...
'कोड नेम तिरंगा' की हालत अब भी है बुरी
परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन जहां 15 लाख रुपये की कमाई की थी तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हैं लेकिन अब भी कलेक्शन काफी कम है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 20-25 लाख रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। याद दिला दें कि परिणीति के खाते में उनके दम पर एक भी बड़ी हिट फिल्म नहीं है। वहीं केसरी के बाद उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। जबरिया जोड़ी, द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकी फरार, साइना और अब कोड नेम तिरंगा, कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई है।
डॉक्टर जी को भी मिला वीकेंड का फायदा
आयुष्मान, रकुल और शेफाली की फिल्म डॉक्टर जी ने पहले दिन भी अच्छा कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले दिन फिल्म ने 3.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जहां तक बात है फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो खबर है कि 'डॉक्टर जी' ने दूसरे दिन 4 करोड़ 95 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ 10 लाख रुपये के बीच बिजनेस किया है। फिल्म के नेट कलेक्शन में 40 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है,हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आई हैं और ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। फिल्म में आयुष्मान, गायनोलॉजिस्ट के किरदार में हैं। ऐसे में समाज की ओर से उन्हें क्या कुछ सहना पड़ता है, इस बात को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

डॉक्टर जी को भी मिला वीकेंड का फायदा
आयुष्मान, रकुल और शेफाली की फिल्म डॉक्टर जी ने पहले दिन भी अच्छा कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले दिन फिल्म ने 3.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जहां तक बात है फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो खबर है कि 'डॉक्टर जी' ने दूसरे दिन 4 करोड़ 95 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ 10 लाख रुपये के बीच बिजनेस किया है। फिल्म के नेट कलेक्शन में 40 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है,हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आई हैं और ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। फिल्म में आयुष्मान, गायनोलॉजिस्ट के किरदार में हैं। ऐसे में समाज की ओर से उन्हें क्या कुछ सहना पड़ता है, इस बात को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

कांतारा को मिली 110 प्रतिशत की बढ़त
सिर्फ कर्नाटक में ही 70 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी कन्नड़ फिल्म कांतारा का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के बेहद नजदीक है। वहीं फिल्म का हिंदी वर्जन भी 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ, जिसे अब माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया था तो अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये अभी अर्ली ट्रेंड्स हैं और कमाई में थोड़ा बहुत आगे पीछे हो सकता है। बता दें कि ये फिल्म दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित 'कांतारा' की कहानी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.