अब गोदरेज ग्रुप के हुए पार्क एवेन्यू, कामसूत्र और डीएस, रेमंड ग्रुप ने 2,825 करोड़ में किया सौदा

Updated on 28-04-2023 06:59 PM
नई दिल्ली : गौतम सिंघानिया की अगुवाई वाला रेमंड ग्रुप (Raymond Group) गुरुवार को एफएमसीजी कारोबार से अलग हो गया। साथ ही इसने गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) को अपने तीन मशहूर ब्रांड पार्क एवेन्यू, कामसूत्र और डीएस 2,825 करोड़ रुपये में बेच दिए। हालांकि, रेमंड ग्रुप इन तीनों ब्रैंड्स की मैन्यूफैक्चरिंग, कंपनियों को सीधी बिक्री तथा निर्यात करना जारी रखेगा। इसका मतलब है कि वह गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर उत्पादन करेगा।

लाइफस्टाइल कारोबार को RCCL से अलग करेगा


रेमंड ग्रुप ने अपने लाइफस्टाइल कारोबारों को रेमंड कंज्यूमर केयर (RCCL) से अलग करने की भी घोषणा की। जिसके बाद कंपनी को सूचीबद्ध करवाया जाएगा। समूह का अनुमान है कि यह प्रक्रिया अगले 15 महीनों में पूरी होगी। सिंघानिया ने कहा कि इस बिक्री से होने वाली पूरी आय आरसीसीएल को ही जाएगी। रेमंड कंज्यूमर केयर में सिंघानिया की हिस्सेदारी 49 फीसदी है। जबकि बाकी हिस्सेदारी रेमंड लिमिटेड की है।

डियोड्रेंट और यौन स्वास्थ्य सेगमेंट में जाएगा ग्रुप


एक अलग बयान में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा कि इस अधिग्रहण से वह डियोड्रेंट और यौन स्वास्थ्य से जुड़े सेगमेंट में प्रवेश करेगी। गोदरेज ग्रुप ने उम्मीद जताई कि यह बिक्री दस मई 2023 तक पूरी हो सकती है।


एकमुश्त बिक्री के आधार पर है सौदा


रेमंड के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित अग्रवाल ने कहा कि यह सौदा अलग-अलग इकाई के आधार पर नहीं, बल्कि एकमुश्त बिक्री के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी इन ब्रांड का उत्पादन अनुबंध के आधार पर करना जारी रखेगी और अपने औरंगाबाद संयंत्र से इन्हें गोदरेज कंज्यूमर केयर को बेचेगी।वहीं, जीसीपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुधीर सीतापति ने कहा कि यह अधिग्रहण कारोबारी पोर्टफोलियो और ग्रोथ की रणनीति को आगे बढ़ाने में मदद देगा। उन्होंने कहा कि यह सौदा उनके लिए दो बड़ी कैटेगरीज की राह खोल देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.