संसद सुरक्षा चूक मामला आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज दिल्ली पुलिस ने याचिका का विरोध किया

Updated on 18-01-2024 12:34 PM

संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों की जमानत पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की जमानत याचिका का विरोध किया है।

कोर्ट में पुलिस ने कहा कि हरियाणा के जींद की रहने वाली नीलम पर गंभीर आरोप लगे हैं। उसे जिस UAPA कानून के तहत नामजद किया गया है, उसमें उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि नीलम और उसके साथियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगा देश की एकता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उनके खिलाफ UAPA के सेक्शन 16 (टेरेरिज्म) और 18 (आतंकी साजिश) की धारा भी जोड़ी गई है।

नीलम ने कुछ दिन पहले गिरफ्तारी के 24 घंटे की जगह 29 घंटे में कोर्ट में पेश न करने पर अनुच्छेद 22 (1) का हवाला देकर जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडिशनल सेशन जज हरदीप कौर की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो आज सुनाया जा सकता है।

संसद सुरक्षा चूक मामले में कुल 6 लोग गिरफ्तार हुए थे, जिनमें संसद के अंदर पीली गैस छोड़ने वाले 2 आरोपी भी शामिल हैं।

नीलम के खिलाफ पर्याप्त सबूत
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में यह भी कहा कि सभी आरोपियों की हैसियत प्रभावशाली है। जमानत मिलने पर वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ जो सबूत मिले हैं, उसमें उनके संसद सुरक्षा चूक में शामिल होने की बात साबित होती है।

नीलम के भाई रामनिवास का कहना है कि वह मंगलवार को ही अपनी बहन से मिला था। नीलम से मिलकर कुछ देर के लिए बात की। घर को लेकर उनकी बात हुई थी।

वहीं वकील सुरेश चौधरी का कहना है कि नीलम के केस में जमानत को लेकर उनकी कोर्ट में बहस हुई थी। साथ ही UAPA एक्ट हटाने को लेकर भी बहस हुई थी। नीलम कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, इसलिए उसे राहत देते हुए जमानत की अर्जी मंजूर करनी चाहिए।

पहले खारिज हो चुकी याचिका
इससे पहले नीलम ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें नीलम के वकील ने दलील दी थी कि पुलिस हिरासत संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है। उसे अपनी पसंद के वकील की भी परमिशन नहीं दी गई। हालांकि कोर्ट ने इसे मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आधार मानने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह सुनवाई के योग्य नहीं है।

वकील की परमिशन मिली, FIR कॉपी नहीं
इस मामले में नीलम की याचिका पर उन्हें वकील से मिलने की छूट मिल गई। हालांकि परिवार ने नीलम पर दर्ज FIR की कॉपी भी मांगी थी लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसका विरोध किया। जिसके बाद उन्हें एफआईआर की कॉपी की परमिशन नहीं मिली।

जींद की नीलम, हिसार PG में रह रही थी
नीलम मूल रूप से जींद के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है। वह हिसार के एक PG में रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह किसान आंदोलन में भी हिस्सा ले चुकी थी। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी कई प्रदर्शन में शामिल होने के भी सबूत मिले थे।गिरफ्तारी पर कहा था- हम स्टूडेंट

संसद के बाहर 13 दिसंबर 2023 को एक महिला प्रदर्शन करते हुए दिखी थी। पुलिस ने जब उसे पकड़ृा तो उसने मीडिया से कहा कि वह किसी संगठन से नहीं है बल्कि स्टूडेंट है। वह बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद पता चला कि वह हरियाणा के जींद की रहने वाली है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसके घर में रेड कर उसके कमरे की तलाशी ली और बैंक प्रूफ भी जब्त किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.