2011 में चैंपियन टीम का हिस्सा, 2019 में हो गए ड्रॉप, वर्ल्ड कप में कैसा है अश्विन का रिकॉर्ड

Updated on 29-09-2023 01:16 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन को जगह मिल गई है। चोट की वजह से बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर ही अश्विन की टीम में एंट्री हुई है। टेस्ट में दुनिया की टॉप स्पिनर में शामिल अश्विन वनडे को पिछले 6 साल में सिर्फ 4 ही वनडे खेलने का मौका मिला है। जून 2017 में के बाद अश्विन को जनवरी 2022 में दो वनडे खेलने का मौका मिला था। इसके बाद इसी महीने उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैच खेले।

दो वर्ल्ड कप खेल चुके अश्विन

रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए दो वनडे वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। वह 2011 में घरेलू सरजमीं पर हुए वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उस समय अश्विन टीम के प्रमुख स्पिनर नहीं थे। 2015 वर्ल्ड कप में वह प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में खेले। 2019 वर्ल्ड कप में बाहर बैठने के बाद अश्विन अब एक बार फिर 2023 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक भारत के लिए इसमें 10 मुकाबले खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप में उन्हें दो और 2015 में 8 मैच खेलने का मौका मिला था। 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो जबकि क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दो विकेट लिए थे। इसमें शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग के विकेट शामिल थे। 2015 वर्ल्ड कप में अश्विन ने 14 बल्लेबाजों को आउट किया था। उन्होंने यूएई के खिलाफ चार जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वर्ल्ड कप के 10 मैच में अश्विन ने 97 ओवर डाले हैं। उन्होंने इस दौरान 17 बल्लेबाजों को आउट किया था। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट है।

खेलने का मिलेगा मौका?

रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में जगह तो मिल गई है लेकिन क्या उन्हें खेलने का मौका मिलेगा? सबसे बड़ा सवाल यही है। टीम में कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर हैं। एशिया कप में वह शानदार फॉर्म में थे। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा टीम में हैं। हालांकि स्पिनरों की मदद वाली पिच पर उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.