जीत-हार से ज्यादा जरूरी है खेल भावना से खेल में भाग लेना - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 01-11-2025 11:53 AM

सैनिक स्कूल रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता 2025 का समापन अवसर पर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जीत हार से ज्यादा जरूरी है खेल भावना से खेलों में भाग लेना। हार से परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि जीतने के लिए पूरे प्रयास कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा के लिये आज का दिन ऐतिहासिक है जबकि देश की सेना के दो प्रमुख सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र यहां उपस्थित हैं और उनके हांथों से विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार मिला है। रीवा एवं विन्ध्य की धरा में दो सेना नायकों का दिल से अभिनंदन है। रीवा सैनिक स्कूल का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया है। रीवा की पहचान सफेद शेर व सोलर प्लांट से है लेकिन रीवा की पहचान अब यह है कि देश के तीन सेना प्रमुखों में से दो रीवा के हैं और एक ही स्कूल के सहपाठी भी हैं।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हम सबकी इच्छा थी कि दोनों प्रमुख एक साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहें सौभाग्य शाली दिन है जब दोनों सेना प्रमुख एक साथ उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के हीरो हैं हमारे सेना नायक और हमें उन पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने शौर्य, पराक्रम व आक्रमण का परिचय देते हुए दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया था और भारत की आधुनिक रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन देखने को मिला था।

नौ सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण के माध्यम है। मैदान में केवल खेल नहीं वह जीवन की दिशा दिखाते हैं। रीवा सैनिक स्कूल में आने पर मुझे हमेशा गर्व का अहसास होता है। गुरूजनों द्वारा दी गई शिक्षा व अनुशासन ने ही हमें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।

थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि ऐसे बनें कि दूसरे आप पर भरोसा करें। खेल के मैदान का अनुशासन व देश के प्रति समर्पण भाव से नागरिक सेवा का आधार बनते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों व कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। जनरल श्री द्विवेदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने विद्यालय में उपस्थित हूँ। आज एकता दिवस भी है तथा एक नवम्बर को हमारा मध्यप्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस भी मनायेगा।

सेना प्रमुखों व अतिथियों का सैनिक स्कूल रीवा द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सफेद शेर की प्रतिकृति थल सेना अध्यक्ष व नौ सेना प्रमुख को भेंट की। सेना प्रमुखों ने भी उप मुख्यमंत्री को ब्राम्होस एवं शिपमाडल की प्रतिकृति भेंट की। नौ सेना प्रमुख ने सैनिक स्कूल को दो लाख रूपये की चेक भी प्रदान किया। आभार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल में आयोजित नेशनल गेम्स के बारे में जानकारी प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने दी।

कार्यक्रम में सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, सांसद सतना श्री गणेश सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, सैनिक स्कूलों के प्राचार्य, आफीसियल्स, छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.